एयरपोर्ट पर स्थित ड्यूटी फ्री वाइन शॉप्स से 10 करोड़ रुपये राजस्व अर्जित करेगी भगवंत मान सरकार
भगवंत मान सरकार एयरपोर्ट पर स्थित ड्यूटी फ्री वाइन शॉप्स से 10 करोड़ रुपये राजस्व अर्जित करेगी।

पंजाब सरकार अब मोहाली व अमृतसर एयरपोर्ट पर स्थित ड्यूटी फ्री वाइन शॉप्स से 10 करोड़ रुपए राजस्व अर्जित करेगी। इसके लिए सरकार ने मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट की वाइन शॉप के लिए सालाना लाइसेंस फीस 6 करोड़ और अमृतसर राजासांसी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए सालाना लाइसेंस फीस 4 करोड़ रुपए निर्धारित की है। राज्य सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक मोहाली एयरपोर्ट पर अराइवल एरिया में एल 2 लाइसेंस की फीस 2.5 करोड़ रुपए व डिपार्चर में 3.5 करोड़ रुपए है।
मोहाली से कुल 6 करोड़ रुपए राजस्व मिलेगा। वहीं अमृतसर में एल 2 लाइसेंस के लिए अराइवल में 1.6 करोड़ और डिपार्चर में 2.40 करोड़ रुपए फीस रखी गई है। अमृतसर से कुल 4 करोड़ का राजस्व मिलेगा। ऑक्शन होने पर लाइसेंस फीस से आय और भी बढ़ने की उम्मीद है। अभी तक यह फीस महज 10 लाख रुपए सालाना थी। इस संबंध में आबकारी एवं कराधान विभाग ने पहली प्राथमिकता एयरपोर्ट अथाॅरिटी को सौंपी है।
मोहाली में हर साल 36.5 लाख यात्री पहुंचते हैं
पंजाब सरकार के आकलन के मुताबिक मोहाली में हर साल में 36.5 लाख अौर अमृतसर में 25.16 लाख यात्रियों का आना-जाना है। यहां आने व जाने वाले यहां से शराब भी खरीदते हैं, इसलिए इन शॉप्स की कमाई करोड़ों में होती है।
इसलिए अब तक सरकार द्वारा तय की गई फीस कम थी। अब सरकार ने निर्धारित फीस को 100 गुणा से अधिक बढ़ा दिया है। अमृतसर एयरपोर्ट पर पहली बार इस शॉप के जरिये विभिन्न देशों की शराब उपलब्ध हो सकेगी।
दुनिभारभर के ब्रांड्स की शराब...
एयरपोर्ट पर स्थित इन वाइन शॉप्स पर दुनियाभर के विभिन्न देशों में बिकने वाले ख्याति प्राप्त ब्रांड की शराब उपलब्ध होती है। जिनमें कई शराब की बोतलों की कीमत लाखों रुपए तक भी जाती है। इस शाप्स में देश विदेश के सभी ब्रांड रखे जाते हैं। विदेशों से आने वाले सैलानी इन्ही शाप्स से वाइन-स्कॉच या व्हिस्की लेते हैं। यह शराब आम ठेकों पर उपलब्ध नहीं होती है।












Click it and Unblock the Notifications