RDF को लेकर भगवंत मान का भाजपा पर बड़ा हमला, किया ट्वीट
RDF को लेकर भगवंत मान ने भाजपा पर बड़ा हमला किया है।

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आर.डी.एफ. को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए ट्वीट किया। सीएम मान ने ट्वीट कर कहा कि ''भाजपा का पंजाब विरोधी और चेहरा नंगा... हमारी कोशिशों के बावजूद इस रबी सीजन में मार्केट फीस 3% से घटाकर 2% कर दी और RDF 3% से 0% किया...
पंजाब का नुक्सान 250 करोड़ मार्केट फीस और 750 करोड़ RDF कुल 1000 करोड़। कैप्टन, जाखड़, मनप्रीत बादल, बैंस ब्रदर्स, राणा सोढी, कांगड़, फतेहजंग बाजवा, इंदर अटवाल, जो नए नए भाजपाई बने हैं इनमें हिम्मत है कि इस नुक्सान का मुद्दा मोदी जी के सामने उठाएंगे?''
यह भी पढ़ें- CM भगवंत मान और मुख्यमंत्री केजरीवाल कल 80 नये आम आदमी क्लीनिक लोगों को करेंगे समर्पित












Click it and Unblock the Notifications