क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

गुरबानी प्रसारण मामले में भगवंत मान ने SGPC व अकाली दल पर बड़ा हमला

गुरबानी प्रसारण मामले में भगवंत मान ने SGPC व अकाली दल पर बड़ा हमला बोला है।

Google Oneindia News
भगवंत मान

सीएम भगवंत मान संगरूर स्थित क्षेत्र चीमा मंडी पहुंचे हुए हैं जहां वह समागम को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एस.जी.पी.सी. और अकाली दल पर बड़ा हमला किया है। सी.एम. मान ने सीधे-सीधे एस.जी.पी.सी. के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी को घेरा है। उन्होंने संबोधन दौरान गुरबानी प्रसारण के मुद्दे उठाया है। इसे लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान पर सवाल उठाए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एस.जी.पी.सी. प्रधान पर बरसते हुए कहा कि गुरबानी का प्रसारण बादलों के चैनलों पर क्यों चलना चाहिए। केवल एक चैनल का हक क्यों होना चाहिए। सभी चैनलों पर गुरबानी प्रसारण चलाने का अधिकार मिलना चाहिए। सरकार सभी चैनलों पर गुरबानी प्रसारण चलाने को लेकर खर्चा उठाने के लिए तैयार है।

सी.एम. मान ने गत दिन ट्वीट कर कहा था कि गुरबानी प्रसारण सभी चैनलों ने पर चलना चाहिए किसी एक खास चैनल पर नहीं। उधर, एस.जी.पी.सी. के प्रधान धामी ने गुरबानी प्रसारण मामले में सी.एम. मान को जवाब देते हुए कहा कि यह धार्मिक मामलों में दखलअंदाजी है। जिसे लेकर सी.एम. मान ने धामी को घेरते हुए कहा कि जब जालंधर में उपचुनाव का प्रचार हो रहा था तब वह अकाली दल के समर्थन में वोट मांग रहे थे। तब सी.एम. मान ने इसे लेकर ट्वीट किया था जिसका जवाब में एस.जी.पी.सी. के प्रधान धामी ने कहा था यह उनका निजी फैसला है। अब गुरबानी प्रसारण को लेकर धामी का जवाब है कि सी.एम.मान धार्मिक मामले में दखल दे रहे हैं।

उन्होंने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी घेरते हुए कहा कि वह अकाली दल के लिए काम करती है। अकाली दल के लिए फैसले लेती है। एस.जी.पी.सी. अकाली दल को पूछ कर जवाब देता है। उन्होंने कहा कि एस.जी.पी.सी. प्रधान सियासी पार्टी की ओर से नियुक्त किए गए हैं इसलिए अकाली दल को फायदा पहुंचाने की कोशिश करती है। सी.एम. मान ने एस.जी.पी.सी. के प्रधान को कहा कि गुरबानी प्रसारण मामले में उनके जवाब का इंतजार रहेगा।

Comments
English summary
Bhagwant Mann big attack on SGPC and Akali Dal in Gurbani broadcast case
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X