देश को आजाद करवाने में बाबा साहब की बहुत बड़ी भूमिका रही: मनोहर लाल

हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर महान व्यक्तित्व के धनी थे और भारत के संविधान के शिल्पकार थे। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और पदचिन्हों पर चलना चाहिए।

Babasaheb played a big role in liberating the country cm Manohar Lal

देश को आजाद करवाने में भारतरत्न बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर की बहुत बड़ी भूमिका रही है।ऐसी महान विभूति से युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। यह उदगार मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गांव रसूलपुर में भारतरत्न बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर महान व्यक्तित्व के धनी थे और भारत के संविधान के शिल्पकार थे। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और पदचिन्हों पर चलना चाहिए। देश की आजादी के बाद पूरे देश को एक सूत्र में बांधने का कार्य भी बाबा साहब ने किया।

उन्होंने सभी वर्गों के हितों व अधिकारों को ध्यान में रखते हुए देश की 550 से अधिक रियासतों द्वारा मान्य करने वाला संविधान बनाया। उन्होंने संविधान में गरीब तबके और पिछड़े व्यक्तियों को आगे लाने का कार्य किया, ताकि सभी का भला हो और आपसी भाईचारा व अमन कायम रहे।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने संविधान में पिछडे वर्ग के लोगों को मुख्य धारा से जोडक़र उनका विकास करने का प्रावधान किया और स्वतंत्रता के बाद भारत को नई नीतियों और दूरदर्शिता प्रदान कर सामाजिक समानता सुनिश्चित करते हुए एक ऐसे संविधान की रचना की जिसने समग्र राष्ट्र को एकीकृत किया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+