Rajasthan: राजस्थान सरकार का बड़ा कदम, शिक्षकों के 9712 पदों पर भर्ती निकाली

बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया 31 जनवरी से शुरू हो जाएगी. जिसके बाद अभ्यर्थी 1 मार्च 2023 तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

Rajasthan

Rajasthan: शिक्षक बनने के लिए सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राजस्थान से अच्छी खबर है। यहां पर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा निदेशक कार्यालय ने सहायक अध्यापक के 9712 पदों पर भर्ती निकाली है. इसमें 9108 पद नॉन टीएसपी क्षेत्र के लिए जबकि 604 पद टीएसपी क्षेत्र के लिए निर्धारित किए गए हैं. इसके लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की प्रक्रिया 31 जनवरी से शुरू

बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया 31 जनवरी से शुरू हो जाएगी. जिसके बाद अभ्यर्थी 1 मार्च 2023 तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे. सभी अभ्यर्थियों के आवेदन सिर्फ ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे. इसके अलावा लास्ट डेट बीत जाने के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा. अभ्यर्थियों को संविदा के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी।

कौन कर सकता है आवेदन

खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए हर कोई आवेदन नहीं कर सकता है. दरअसल, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा निदेशक कार्यालय ने भर्ती के संदर्भ में पहले ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल 1 और लेवल 2 में सफल होने वाले उम्मीदवार ही 9712 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के रीट लेवल 1 या लेवल 2 में न्यूनतम 60 फीसदी अंक होना चाहिए. जबकि OBC, ईडब्लूएस और एससी, एसटी के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 55 फीसदी निर्धारित की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+