अरविंद केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ में संभाली कमान, 5 मार्च को कार्यकर्ताओं को देंगे मूल मंत्र

छत्तीसगढ़ में चुनाव अभियान की कमान अब आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल खुद संभालेंगे। 5 मार्च को वे कार्यकर्ता सम्मेलन में वे अहम रणनीति पर चर्चा करेंगे।

Arvind Kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की निगाहें अब मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनावों पर हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इसको लेकर कमर कस ली है। पार्टी ने हाल में छत्तीगढ़ के आप संगठन में बड़े बदलाव किए। वहीं मध्य प्रदेश में प्रदेश इकाई को भंग कर दिया गया।

छत्तीसगढ़ के रायपुर में 5 मार्च को आप पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान पहुंचने वाले हैं। बता दें कि पहले 19 मार्च को कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होना था लेकिन अब 5 मार्च की तारीख तय की गई है। इसी के साथ आप की छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में एंट्री हो जाएगी। खास बात ये कि हाल ही में हुए गुजरात चुनाव की तरह छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस को पीछे छोड़ने के मकसद से आम आदमी पार्टी के नेता अब एक्शन में दिखाई देने लगे हैं।

'आप' का सदस्यता अभियान तेज
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा बहुत ही कम समय में मिल गया है। अब वो बड़े स्तर पर अपने संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में भी वो अब संगठन का तेजी से विस्तार कर रही है। इसे लेकर आम आदमी पार्टी ने राज्य में 455 ब्लॉक अध्यक्ष भी बनाएं है। वहीं पार्टी ने लोकसभा प्रभारी और लोकसभा सचिवों का भी ऐलान किया है।

कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी तेज
अब संगठन विस्तार के साथ ही आम आदमी पार्टी 5 मार्च को कार्यकर्ता सम्मेलन कर रही है। इसे लेकर पार्टी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी प्रदेश प्रभारी तो पहले ही सरगुजा और बिलासपुर संभाग का दौरा कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने को इस सम्मेलन ने प्रदेश की 90 सीटों में कितनी सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी और कौन प्रत्याशी होगा। इस पर भी अहम चर्चा होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+