सीएम अरविंद केजरीवाल ने अब बंगाल में ममता बनर्जी को दी चुनौती, खुलेगा AAP का कार्यालय

नई दिल्ली: पंजाब चुनाव में सफलता के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने अब बंगाल में संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है. इससे गोवा चुनाव के बाद अब बंगाल पंचायत चुनाव में भी आम आदमी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के आमने-सामने रहने की संभावना है. आम आदमी पार्टी रविवार को दक्षिण कोलकाता के कालिकापुर में अपना स्थायी कार्यालय खोलने जा रही है. आम आदमी पार्टी के बंगाल प्रभारी के केंद्रीय नेता संजय बोस रविवार को आधिकारिक तौर पर उस कार्यालय का उद्घाटन करेंगे और इस अवसर पर पार्टी के कार्यक्रमों का भी ऐलान करेंगे.

 Bengal

बता दें कि आम आदमी पार्टी का दुर्गापुर, मेदिनीपुर, कूचबिहार में भी स्थायी कार्यालय हैं. इस बार आप का ऑफिस कोलकाता की राजधानी में होगा. बता दें कि पंजाब चुनाव में जीत के बाद आम आदमी पार्टी अपनी पूरी ताकत गुजरात चुनाव पर झोंक रही है. पार्टी नेताओं का कहना है कि फिलहाल आम आदमी पार्टी के एजेंडे पर बंगाल नहीं है, लेकिन पार्टी बंगाल में अपने संगठन को मजबूत बनाना चाहती है और इसके लिए एक पार्टी कार्यालय की बहुत ही जरूरत है. पार्टी नेताओं का कहना है कि बिना संगठन के लड़ाई नहीं हो सकती है. इसलिए पार्टी पहले संगठन को मजबूत करने पर जोर दे रही है, हालांकि फिलहाल अरविंद केजरीवाल का बंगाल दौरे की संभावना नहीं है.

कोलकाता में आम पार्टी की नेता सोमा भद्र ने कहा कि पार्टी राज्य में अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी है. पार्टी पिछले कुछ महीनों से बंगाल के साथ सक्रिय है. कोलकाता समेत राज्य में कई कार्यक्रम किए गए हैं और आम लोगों में आम आदमी पार्टी को लेकर काफी उत्सुकता है. उम्मीद है कि पार्टी कार्यालय खुलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं की और भी सक्रियता बढ़ेगी और इससे वे संगठन को और भी मजबूत कर पाएंगे. बता दें कि आम आदमी पार्टी ने अभी तक बंगाल में एक भी चुनाव नहीं लड़ा है. ऐसे में यह उम्मीद की जा रही है कि पंचायत चुनाव में आम आदमी अपनी ताकत अजमा सकती है. आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि फिलहाल उनका फोकस गुजरात है और गुजरात के चुनाव के बाद ही वे लोग संबंध में कोई फैसला लेंगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+