गुजरात चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने किए बड़े ऐलान- किसानों का दो लाख रु तक का कर्ज माफ
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल दो-दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। शुक्रवार (2 सितंबर) को उन्होंने गुजरात के द्वारका में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में सरकार बनने के तीन महीने बाद जीरो बिजली ब
दिल्ली,4 सितंबर:आप संयोजक अरविंद केजरीवाल दो-दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। शुक्रवार (2 सितंबर) को उन्होंने गुजरात के द्वारका में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में सरकार बनने के तीन महीने बाद जीरो बिजली बिल आएगा और पुराने सारे बिल माफ करेंगे। हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे।

दिल्ली के सीएम ने जनसभा के दौरान गुजरात के किसानों के लिए 6 गारंटी का ऐलान किया। उन्होंने कहा, "पहली गारंटी, अगर कोई किसान एमएसपी पर फसल बेचना चाहता है तो सरकार उसे खरीदेगी। 5 फसलों (गेहूं, चावल, चना, कपास और मूंगफली) से उसे शुरू करेंगे, फिर धीरे-धीरे बढ़ाते जाएंगे।"
किसानों को दिन में 12 घंटे बिजली: अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, "दूसरी गारंटी, खेती करने के लिए किसानों को दिन में 12 घंटे बिजली देंगे। तीसरी गारंटी, जमीनों के सभी पुराने सर्वे रद्द किये जायेंगे, किसानों के साथ मिलकर नया सर्वे करेंगे। चौथी गारंटी, फसल बर्बाद होने पर 20 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाएगा। पांचवी गारंटी, नर्मदा बांध के कमांड क्षेत्र में कोने-कोने में पानी पहुंचायेंगे। छठी गारंटी, दो लाख रुपये तक किसानों का कर्ज माफ करेंगे।"
श्रीकृष्ण का फ्री बिजली का वरदान: आप संयोजक ने कहा कि दिल्ली में 24 घंटे बिजली देने के बाद भी जीरो बिल आता है। है न जादू? श्रीकृष्ण का वरदान है मुझे फ्री बिजली का। मुझे ही ये जादू भगवान की तरफ से वरदान के रूप में मिला है। इन्होंने 27 सालों में जो बेड़ा गर्क किया है, अब भगवान सुदर्शन चक्र चलाकर दिसंबर में आप की सरकार लाएंगे। इनके पास पुलिस, CBI-ED की ताक़त है, हमारे पास भगवान कृष्ण हैं।"
सीएम ने कहा कि तेल के दाम क्यों बढ़ रहे हैं? मध्य प्रदेश में इन्होंने MLA ख़रीद कर सरकार बनाई। महाराष्ट्र में पैसा फेंक कर सरकार बनाई। 6300 करोड़ रुपए इन्होंने इसी काम के लिए रखे हैं। तेल पर टैक्स बढ़ाकर, महंगाई बढ़ाकर ये एमएलए ख़रीद रहे हैं। हम महंगाई कम करेंगे।
10 लाख सरकारी नौकरी का वादा: अरविंद केजरीवाल ने कहा, "सरकार बनने पर हम 10 लाख सरकारी नौकरी तैयार करेंगे। 10 लाख से एक नौकरी कम तैयार नहीं करेंगे। पेपर्स लीक हो जाते हैं, फिर होते ही नहीं हैं। सरकार बनने के बाद सरकारी पदों पर पेपर्स करवाकर सारे सरकारी पदों को भरेंगे और पेपर्स लीक की जांच कराएंगे। 2015 के बाद के सभी लीक पेपर्स की जांच करवाकर 10 सालों के लिए जेल भेजेंगे। कोई कितना भी बड़ा नेता हो उसको जेल भेजेंगे।" उन्होंने कहा कि हम हर युवा को 3 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता देंगे।
-
Delhi Power Cut: शनिवार को निजामुद्दीन, द्वारका समेत कई इलाकों में घंटों गुल रहेगी लाइट, देखें पूरा लिस्ट -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट












Click it and Unblock the Notifications