वायु गुणवत्ता परखने के लिए केजरीवाल सरकार ने बनाया खास प्लान,स्कूलों में तैनात होगी एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग वैन
Delhi News: सरकारी स्कूलों में वायु की गुणवत्ता को परखने और प्रदूषण के स्रोतों की पहचान करने के लिए केजरीवाल सरकार ने एक खास प्लान बनाया है। इस प्लान के तहत वायु गुणवत्ता की निगरानी करने के लिए निगरानी एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग वैन तैनात की जाएगी।
यह वैन वायु प्रदूषण स्त्रोत और गुणवत्ता की अलग-अलग पैरामीटर पर निगरानी करेंगी। इस संबंध में दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय की तरफ से एक सर्कुलर जारी हुआ है। सर्कुलर में दिल्ली सरकार के सभी स्कूलों के प्रमुखों को निर्देश देते हुए कहा गया है कि वो दिल्ली पलूशन कंट्रोल कमेटी के साथ सहयोग करें ताकि मोबाइल एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग वैन की तैनाती की जा सके।

दिल्ली सरकार की इस पहल का पर्यावरणविद् भवरीन खंडारी स्वागत किया। साथ ही कहा, ना सिर्फ स्कूल बल्कि अस्पताल, बस स्टॉप और सरकारी इमारतों में भी एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग वैन होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने पीटीआई से बातचीत में कहा कि 'The Warrior Moms' ग्रुप ने 12 राज्यों और उनके प्रदूषण बोर्ड को खत लिखा है।
खत लिखकर उनसे आग्रह किया है कि वो AQI डिस्प्ले मॉनिटर सभी सरकारी स्कूलों में तैनात करें। उन्होंने कहा कि यह वायु की गुणवत्ता को लेकर यह वैन रियल टाइम सूचना देंगे। जिससे छात्रों, शिक्षकों और स्कूल कर्मचारियों को आउटडोर एक्टिविटी के बारे में कोई फैसला लेने में सुविधा मिलेगी।
खासकर उन दिनों में जब वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। इस प्रयास से ना सिर्फ जागरुकता आएगी बल्कि लोगों को अपना स्वास्थ्य सही रखने में भी मदद मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications