अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे भोपाल, जनसभा को किया संबोधित

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मंगलवार को भोपाल पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।

भगवंत मान और राहुल गांधी

पंजाब के सीएम भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज भोपाल पहुंचे हैं। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। सी.एम. भगवंत मान ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नेता चुनावों से पहले घर-घर जाकर वोट मांगते हैं और जीतने के बाद लोगों की परेशानियां सुनने के लिए भी दरवाजा नहीं खोलते। उन्होंने कहा कि अब जनता के पास बदला लेने का मौका है।

इसके साथ ही सी.एम. मान ने कहा कि चुनाव से पहले नेता घरों में आकर पैसों का लालच देकर वोट मांगेगे। उन्होंने लोगों से कि वह पैसे रख लें क्योंकि घर आई लक्ष्मी का अपमान नहीं करना चाहिए पर वोट वह आम आदमी पार्टी को दें। उन्होंने कहा कि सरकारें देश को लूट कर खा गई हैं। इस देश पर और हर चीज पर जनता का हक है और इस हक को लेने के लिए वोट का अधिकार दिया गया है। सी.एम. मान ने कहा कि इस बार वे आम आदमी पार्टी को वोट दे और झाड़ू उठा कर मध्यप्रदेश की सफाई करें।

मध्यप्रदेश में इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस रैली को आप की चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। हालाकि अब तक विधानसभा चुनावों में आप को इस राज्य में कोई सफलता नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें- चुनावी राज्य राजस्थान में आप का शक्ति प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल संग सीएम मान ने शुरू किया प्रचार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+