पंजाब: ठेके के अलावा अब कुछ खास दुकानों पर भी मिलेगी शराब, भगवंत मान सरकार का बड़ा ऐलान
पंजाब सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि ठेके के अलावा अब कुछ खास दुकानों पर भी शराब मिलेगी।

पंजाब में शराब अब ठेके के अलावा कुछ खास दुकानों पर भी मिलेगी। लोग ठेकेों पर जाने की बजाय इन विशेष दुकानों से शराब खरीद सकेंगे। इन दुकानों पर एक अप्रैल से शराब और बीयर भी मिलेगी। यह फैसला पंजाब सरकार ने अपनी नई आबकारी नीति के तहत लिया है। पहले चरण में प्रदेश के विभिन्न शहरों में 77 दुकानें खोली जाएंगी।
आबकारी मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार एक अप्रैल से शहरों में बीयर और शराब की 77 दुकानें खोलने जा रही है। अगर कोई ठेके पर नहीं जाना चाहता है तो अब शहर के बाजार में खुल रही इन खास दुकानों से शराब खरीद सकता है। उन्होंने कहा कि इन दुकानों के खुलने से सरकार की आय भी बढ़ेगी इसलिए सरकार ने बकायदापूरी तैयारी कर ली है।
ठेके और नई शराब की दुकान में क्या अंतर होगा?
मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ की तर्ज पर बड़े शहरों में खुलने वाली विशेष शराब की खास दुकानें किसी बड़े शोरूम से कम नहीं होंगी। ग्राहक इन दुकानों में सजाए गए रैक से अपनी मनपसंद शराब या बीयर उठा सकेंगे और कैश काउंटर पर भुगतान कर सकेंगे। खरीदा गया सामान अगर ज्यादा है तो दुकान में रखे कर्मचारी मदद करेंगे।
यह भी पढ़ें- पंजाब: शिक्षा के मुद्दे से शुरू हुई जी-20 बैठक, CM मान ने शायराना अंदाज में विदेशी प्रतिनिधियों का किया स्वागत












Click it and Unblock the Notifications