तेलंगाना को मिली एक और उपलब्धि, केटीआर ने लॉन्च किए 'मेड इन तेलंगाना' इनोवेटिव प्रोडक्ट
हैदराबाद में एक प्रोग्रेसिव मेडिकल डिवाईस ईको-सिस्टम बनाने के लिए राज्य सरकार की रणनीतिक कोशिशों में तेलंगाना ने एक और अहम कड़ी को जोड़ दिया है।
मंगलवार को तेलंगाना के मंत्री केटी रामा राव ने हुवेल लाइफ साइंसेज द्वारा 'मेड इन तेलंगाना' इनोवेटिव प्रॉडक्ट्स को लॉन्च किया। इसके साथ ही ईएमपीई डायग्नोस्टिक्स और ब्लू सेमी ने यहां मेड-टेक क्षेत्र के लिए प्रोडक्ट टेस्टिंग को मजबूत करने के लिए कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।

केटी रामा राव ने कहा, 'प्रोडक्ट टेस्टिंग के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर और हमारी घरेलू कंपनियों- हुवेल लाइफसाइंसेज, ईएमपीई डायग्नोस्टिक्स और ब्लू सेमी द्वारा विश्व स्तरीय 'मेड इन तेलंगाना' उपकरणों के लॉन्च के साथ तेलंगाना में मेड-टेक क्षेत्र में एक और मील का पत्थर जुड़ता देखकर मुझे खुशी हो रही है। मुझे यह बताते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि इनमें से कई उत्पाद दुनिया में प्रथम हैं और बाकी हमारे देश में प्रथम हैं।'
केटी रामा राव ने आगे कहा, 'प्रोडक्ट टेस्टिंग के लिए आज हुए समझौते स्केल-अप और विकास को और बढ़ाएंगे। इन नवीन उत्पादों का लॉन्च होना राज्य में जीवंत मेड-टेक ईको सिस्टम का एक प्रमाण है।'












Click it and Unblock the Notifications