अनिल विज और चढूनी के बीच वार्ता सफल, किसान नहीं करेंगे रोड जाम
हरियाणा के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। हरियाणा में 24 अक्टूबर को किसान हाईवे को जाम नहीं करेंगे। किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी और गृहमंत्री अनिल विज के बीच वार्ता सफल हो गई है। किसान यूनियन ने इस फैसले को वापस ले लिया है।

बुधवार को हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज के साथ भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी की मीटिंग हुई। मीटिंग के बाद गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बड़े सौहार्दपूर्ण वातावरण में मीटिंग हुई। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अब कल हाईवे जाम नहीं किया जाएगा। हालांकि कल किसान सर छोटू राम की जयंती पर रैली जरूर निकालेंगे। किसानों पर दर्ज केस वापस होंगे।












Click it and Unblock the Notifications