आंध्र प्रदेश: आगामी विधानसभा चुनावों में टीडीपी-जेएसपी गठबंधन की जीत तय, नारा भुवनेश्वरी ने जताया भरोसा

टीडीपी नेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की पत्नी नारा भुवनेश्वरी ने भरोसा जताते हुए कहा है कि टीडीपी-जेएसपी गठबंधन आगामी विधानसभा चुनावों में भारी जीत दर्ज करेगी।

नारा भुवनेश्वरी ने वाईएसआरसी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जगन मोहन सरकार ने कौशल विकास मामले में टीडीपी सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू को पिछले 49 दिनों से राजमहेंद्रवरम सेंट्रल जेल में बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनपर गलत आरोप लगाए गए हैं। उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया है।

आंध्र प्रदेश: टीडीपी-जेएसपी गठबंधन की जीत तय

श्रीकालहस्ती में निजाम गेलावली कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नारा भुवनेश्वरी ने कहा कि टीडीपी शासन के दौरान आंध्र प्रदेश विकास के मामले में टॉप पर था। अब भ्रष्टाचार और लूट के मामले में टॉप पर चला गया है।

टीडीपी नेता ने कहा कि सत्तारूढ़ वाईएसआरसी के पास मनी पावर है। लेकिन टीडीपी के पास मैन पावर है। आगामी विधानसभा चुनाव में टीडीपी-जेएसपी गठबंधन की जीत तय है। नारा भुवनेश्वरी ने कहा कि मैं आपके सामने नायडू की पत्नी के रूप में नहीं, बल्कि सच्चाई की जीत के लिए लड़ने वाली एक भारतीय महिला के रूप में आई हूं। यह लड़ाई अकेली मेरी नहीं है, यह पूरे राज्य की लड़ाई है।

नारा भुवनेश्वरी ने नायडू की सुरक्षा पर भी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि शुरू से ही हम जेल में उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। मैं आप सभी, आंध्र प्रदेश की बहनों से अनुरोध करती हूं कि जेल की दीवारों के पीछे मेरे पति की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करने में मेरे साथ शामिल हों। हमारी सामूहिक प्रार्थनाएं उसके चारों ओर एक अटूट ढाल बन सकें।

साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे पति जेल से बेदाग निकलेंगे। उनपर कोई आरोप सच नहीं हैं। उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया है।

यह भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश: भूजल घटने और कम बारिश से किसान बेहद परेशान, रबी को लेकर सताने लगी चिंता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+