आंध्र प्रदेश: टीडीपी ने राज्य में बिजली कटौती के लिए मुख्यंमत्री जगन की नीतियों को ठहराया जिम्मेदार
टीडीपी के परचुर विधायक येलुरी संबाशिव राव ने राज्य में चल रही बिजली कटौती और बिजली क्षेत्र के पतन के लिए मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के 'स्वार्थी एजेंडे' को जिम्मेदार ठहराया।
हैदराबाद, 7 फरवरी। टीडीपी के परचुर विधायक येलुरी संबाशिव राव ने राज्य में चल रही बिजली कटौती और बिजली क्षेत्र के पतन के लिए मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के 'स्वार्थी एजेंडे' को जिम्मेदार ठहराया।

संबाशिव राव ने कहा कि टीडीपी सरकार में आंध्र प्रदेश में प्रचूर मात्रा में बिजली का उत्पादन था, लेकिन आज जगन मोहन की अक्षम नीतियों ने राज्य को गर्त में धकेल दिया। उन्होंने कहा कि अच्छी बारिश और कोयले की उपलब्धता के बावजूद पूरे राज्य में बिजली कटौती की जा रही है।
यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले सियासी मैदान में पूर्व सीएम निशंक की एंट्री, जानिए उत्तराखंड की सियासत में क्यों खास हैं निशंक
टीडीपी विधायक ने कहा कि पानी की कमी से किसानों को लाखों एकड़ में नुकसान होने का खतरा है। उन्होंने कहा कि मक्का, मिर्च, हरे चने और अन्य फसलों पर फूल आ रहा है। किसी भी सरकारी निगरानी की अनुपस्थिति नागार्जुन सागर अयाकट के तहत फसलों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही थी।












Click it and Unblock the Notifications