आंध्र प्रदेश: पवन कल्याण का छलका दर्द, कहा, 'मेरे ही ऊपर शक कर रहे हैं मेरी पार्टी के लोग'

जन सेना पार्टी (जेएसपी) के प्रमुख पवन कल्याण ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को लेकर तीखा बयान दिया है। पवन कल्याण ने कहा कि जब हमारी विरोधी पार्टी वाईएसआरसी ने जेएसपी को टीडीपी की बी-टीम कहा तो पार्टी की तरफ से जोरदार जवाब नहीं दिया गया और इससे वो आहत हैं।

andhra pradesh

गुरुवार को ताडेपल्लीगुडेम में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करते हुए पवन कल्याण ने कहा, 'अगर मेरी ही पार्टी के लोग ऐसे आरोपों का जवाब देने के बजाय मुझ पर संदेह करने लगें तो ये एक बड़ी समस्या है। आप सभी को बैकफुट पर रहने के बजाय ऐसे आरोपों का प्रतिकार करना सीखना चाहिए।'

पवन कल्याण ने कहा, 'लालच राजनीति का एक हिस्सा है, लेकिन इसपर काबू पाकर, एक राजनीतिक संगठन चलाना असली काम है और यही नैतिक राजनीति है। जन सेना नैतिक राजनीति कर रही है।'

जन सेना पार्टी प्रमुख ने आगे कहा, 'पार्टी के सक्रिय सदस्यों को यह समझना चाहिए कि फलदार पेड़ पर ही पत्थर फेंके जाते हैं, सूखे पेड़ पर नहीं। अगर हमें हमारे प्रतिद्वंद्वियों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है, तो इसका मतलब है कि हम मजबूत हैं और उन्हें खतरा महसूस होता है। हमें इसका लाभ उठाना चाहिए और आलोचना का कड़ा जवाब देना चाहिए।'

पवन कल्याण ने कहा कि अगर वाईएसआरसी ने जन सेना को टीडीपी की बी-टीम कहा है, तो हमें इसका जवाब सत्तारूढ़ पार्टी को हत्यारों की टीम कहकर देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, 'हम उस पार्टी नेता से क्या उम्मीद कर सकते हैं, जिसने जेल में रहते हुए अपनी राजनीतिक पहचान के लिए प्रयास करने वाली अपनी ही बहन को बाहर कर दिया।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+