आंध्र प्रदेश: नारा लोकेश बोले, 'TDP सत्ता में आई तो व्यवसायियों के लिए बनेगा सिंगल विंडो सिस्टम'

नारा लोकेश ने कहा कि 'जे टैक्स' और दूसरी समस्याओं का सामना करने के डर से आज व्यवसायी और उद्योगपति आंध्र प्रदेश से बाहर जा रहे हैं।

nara

बेंगलुरु में बसे गंगाधारा नेल्लोर के व्यवसायियों ने शुक्रवार को गंगाधारा नेल्लोर विधानसभा क्षेत्र के रेणुका पुरम कैंपसाइट में टीडीपी के राष्ट्रीय महासचिव नारा लोकेश से मुलाकात की। व्यवसायियों से बात करते हुए नारा लोकेश ने कहा, 'मैं आप सभी को आश्वस्त कर रहा हूं कि एक बार फिर से टीडीपी सरकार बनने के बाद सभी व्यवसायियों और उद्योगपतियों को लाइसेंस हासिल करने के लिए सिंगल-विंडो सिस्टम की सुविधा दी जाएगी, ताकि उन्हें सरकार की तरफ से किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।'

नारा लोकेश ने कहा कि 'जे टैक्स' और दूसरी समस्याओं का सामना करने के डर से आज व्यवसायी और उद्योगपति आंध्र प्रदेश से बाहर जा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'रायलसीमा के 20,000 कर्मचारियों ने अपनी नौकरी खो दी, क्योंकि अमारा राजा बैटरीज ने अपनी इकाई को राज्य से पड़ोसी तेलंगाना राज्य में स्थानांतरित कर दिया। जॉकी कंपनी को भी स्थानीय विधायक द्वारा अनंतपुर जिले से बाहर कर दिया गया क्योंकि कंपनी विधायक की कमीशन की मांग को पूरा नहीं कर सकी।'

इसके बाद नारा लोकेश अपनी पदयात्रा के दौरान चित्तूर-पुत्तूर राजमार्ग पर जीडी नेल्लोर निर्वाचन क्षेत्र के पेनुमुरु मंडल में हरे-भरे खेतों और पानी के तालाबों के आसपास काममारया गुट्टा पहुंचे। नारा लोकेश ने कहा कि वाईएसआरसीपी नेताओं के हाथों में यह क्षेत्र एक और ऋषिकोंडा बन गया है। ग्रामीणों ने लोकेश को बताया कि वाईएसआरसीपी के कार्यकर्ता गुट्टा खोदकर सरकारी खजाने को 250 करोड़ रुपये का चूना लगा रहे हैं और सुंदर पहाड़ी को खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चित्तूर से ताचूर तक छह लेन के राष्ट्रीय राजमार्ग के काम के लिए वाईएसआरसीपी के नेता पहाड़ी से ठेकेदारों को सामग्री की आपूर्ति कर रहे हैं और भारी मात्रा में कमाई कर रहे हैं। लोकेश ने कहा कि यह एक और उदाहरण है कि कैसे वाईएसआरसीपी राज्य को लूट रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+