आंध्र प्रदेश के मंत्रियों ने CM जगनमोहन की तारीफ की, कहा- 'हमारा मंत्रिमंडल अपने आप में सत्ता की...'

आंध्र प्रदेश के मंत्रियों ने CM जगनमोहन की तारीफ की, कहा- 'हमारा मंत्रिमंडल अपने आप में सत्ता की...'

अमरावती, 30 मई: सामाजिक न्याय आंध्र प्रदेश में जगनमोहन रेड्डी सरकार को संचालित करने वाला दर्शन रहा है और पिछले तीन वर्षों में जन कल्याण को शासन का एक नया प्रतिमान बनाया गया है। राज्य के कई कैबिनेट मंत्रियों ने रविवार को यह बात कही। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के अध्यक्ष वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी और कई मंत्रियों न रविवार को सत्तारूढ़ पार्टी की 'समाजिका न्याय भरी' (सामाजिक न्याय) बस यात्रा के तहत आयोजित एक जनसभा में भाग लिया।

jagan mohan reddy

मंत्री धर्मना प्रसाद राव, करुमुरी नागेश्वर राव, मेरुगु नागार्जुन और सीएच एस वेणुगोपाल कृष्ण ने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय वास्तव में शासकों के रूप उभरे हैं क्योंकि मुख्यमंत्री रेड्डी ने ईमानदारी से इन वर्गों के नेताओं को सत्ता में जगह दी है।

श्रीकाकुलम से अनंतपुरम तक अपनी चार दिवसीय बस यात्रा के दौरान 'पीटीआई-भाषा' के साथ बातचीत में, मंत्रियों ने कहा कि यह अभूतपूर्व है कि इतने बड़े पैमाने पर समाज के निचले तबके को सत्ता में हिस्सेदारी दी गई है।

धर्माना ने कहा, ''हमारा मंत्रिमंडल अपने आप में सत्ता की इस हिस्सेदारी का प्रतिबिंब है, जिसमें 70 प्रतिशत सदस्य इन समुदायों से हैं। जगन के लिए यह कथनी नहीं बल्कि एक दर्शन है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+