'हिम्मत है तो हल्दी घोटाले के बारे में बोलकर दिखाएं नारा लोकेश', काकानी गोवर्धन रेड्डी की चुनौती
आंध्र प्रदेश के कृषि मंत्री काकानी गोवर्धन रेड्डी ने मांग की है कि टीडीपी महासचिव नारा लोकेश में अगर हिम्मत है तो प्रदेश के हल्दी घोटाले के बारे में बोलकर दिखाएं।
उन्होंने कहा कि ये वो घोटाला है, जो पिछली सरकार के दौरान नेल्लोर जिले में तब हुआ था, जब सोमिरेड्डी चंद्रमोहन रेड्डी कृषि मंत्री थे।

रविवार को मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए काकानी ने कहा, 'टीडीपी नेता यह दिखाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं कि लोकेश की युवा गलाम पदयात्रा सर्वपल्ली विधानसभा क्षेत्र में एक बड़ी सफलता है। हालांकि यह पूरी तरह से एक फ्लॉप शो है। जब लोकेश ने मछुआरों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ करने की कोशिश की तो उन्होंने उनके साथ अपनी बातचीत रद्द कर दी। लोकेश ड्रिप सिंचाई के विकास पर बहस के लिए उनकी चुनौती को स्वीकार करने में विफल रहे हैं।'
उन्होंने आगे कहा कि नारा लोकेश को स्थानीय समस्याओं की बुनियादी जानकारी नहीं है, लेकिन वह युवा गलाम पदयात्रा के दौरान अपनी सार्वजनिक बैठकों में अनावश्यक मुद्दे उठा रहे हैं।
काकानी ने कहा, 'पिछले विधानसभा चुनाव में मंगलागिरी में हार का स्वाद चखने वाले लोकेश अब सभी निर्वाचन क्षेत्रों के लोगों को आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं उनके पिता और टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू मीडिया के एक वर्ग से आग्रह करके अपने पालक पुत्र पवन कल्याण को आगे बढा़ने की कोशिश कर रहे हैं। ताकि पवन कल्याण की यात्रा को कवरेज मिल सके।












Click it and Unblock the Notifications