आंध्र प्रदेश: जगन मोहन रेड्डी ने 2016 में ही फाइबरनेट घोटाले का कर दिया था खुलासा, बोले गुडिवाडा अमरनाथ
आंध्र प्रदेश के आईटी और उद्योग मंत्री गुडिवाडा अमरनाथ ने फाइबरनेट घोटाले को लेकर टीडीपी पर जमकर हमला किया है। उन्होंने कहा कि फाइबरनेट घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू शामिल थे। वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने 2016 में ही विपक्ष के नेता के रूप में विधानसभा में उजागर किया था।
उन्होंने कहा कि 114 करोड़ रुपये का फाइबरनेट घोटाले में चंद्रबाबू नायडू शामिल थे। गुडिवाडा अमरनाथ ने विधानसभा में एपी फाइबरनेट घोटाले पर चर्चा के दौरान इसे कौशल विकास घोटाले के बाद एक और केस स्टडी बताया। जिससे चंद्रबाबू नायडू का असली चेहरा उजागर हुआ है।

2016 में घोटाले का उजागर, 2021 में जांच शुरू
बता दें कि यह घोटाला 2016 में वाईएसआरसी ने उजागर किया था, लेकिन इसकी जांच 2021 में शुरू हुई थी। APSFL के प्रबंध निदेशक ने जब जांच एजेंसी में शिकायत दर्ज कराई थी, इसके बाद इसकी जांच शुरू हुई थी। 2016 का एक वीडियो क्लिप चलाते हुए, जिसमें जगन मोहन रेड्डी विधानसभा में फाइबरनेट घोटाले के बारे में बोल रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 371 करोड़ घोटाले में आंध्र प्रदेश के पूर्व CM एन चंद्रबाबू नायडू की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज
फाइबरनेट घोटाले की जांच के लिए अपनी आवाज उठा चुके हैं जगन मोहन रेड्डी
गुडीवाड़ा अमरनाथ ने कहा कि सीएम जगन मोहन रेड्डी पहले ही विपक्षी नेता के रूप में फाइबरनेट घोटाले की जांच के लिए अपनी आवाज उठा चुके हैं। पांच मिनट के वीडियो क्लिप में, जगन फाइबरनेट प्रोजेक्ट में हुई अनियमितताओं को लेकर राज्य की जनता को जवाब देने के लिए तत्कालीन सीएम नायडू से सवाल करते नजर आ रहे हैं। यह पूरा घोटाला 330 करोड़ रुपये का था। टीडीपी सरकार की फाइबरनेट परियोजना का उद्देश्य टीवी चैनलों को नियंत्रित करना था।
यह भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश: नारा लोकेश अपनी पदयात्रा फिर से कर रहे शुरू, चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के बाद रोक दी थी












Click it and Unblock the Notifications