Vaibhav Sooryavanshi: क्या रातों-रात टीम इंडिया में एंट्री करने वाले हैं वैभव सूर्यवंशी? कोच ने दिया बड़ा हिंट

Vaibhav Sooryavanshi India Debut: आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स की हार ने जहां करोड़ों फैंस का दिल तोड़ दिया, वहीं मैच के ठीक बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोच कुमार संगाकारा ने एक ऐसा बम फोड़ दिया है जिसकी गूंज सीधे बीसीसीआई (BCCI) के गलियारों तक पहुंच गई है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली 7 विकेट की शिकस्त के बाद जब संगाकारा मीडिया के सामने आए, तो उनसे इस वक्त का सबसे बड़ा और सबसे सनसनीखेज सवाल पूछा गया।

संगाकारा से पूछा गया कि, 'क्या 15 साल के वैभव सूर्यवंशी सीनियर भारतीय टीम में डेब्यू के लिए तैयार हैं?' इस सवाल पर संगाकारा ने जो जवाब दिया, उसने क्रिकेट पंडितों के कान खड़े कर दिए हैं। आइए जानतें हैं वैभव सूर्यवंशी के भविष्य को लेकर कुमार संगाकारा ने क्या बड़ा दावा किया है...

Vaibhav Sooryavanshi

क्या सच में इंटरनेशनल डेब्यू के लिए तैयार हैं वैभव?

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब संगाकारा से वैभव की भारतीय टीम में एंट्री को लेकर सवाल हुआ, तो उन्होंने बिना गोल-मोल घुमाए एक सीधा और बड़ा हिंट दे दिया। संगाकारा ने कहा, 'आप तब तक कभी नहीं जान सकते कि कोई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार है या नहीं, जब तक कि वह मैदान पर उतरकर खेल न ले। लेकिन वैभव ने इस सीजन में दुनिया के सबसे घातक और बेस्ट गेंदबाजों के खिलाफ जैसा खेल दिखाया है, उसे देखकर मुझे लगता है कि वह किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।'

'बहुत जल्द आएगी कॉल-अप'- संगाकारा की भविष्यवाणी

श्रीलंका के पूर्व दिग्गज कप्तान और राजस्थान के हेड कोच ने साफ कर दिया कि वैभव को अब ज्यादा दिन तक टीम इंडिया से दूर रखना नामुमकिन है। उन्होंने आगे कहा, 'मुझे पूरा भरोसा है कि वैभव को बहुत-बहुत जल्द भारतीय टीम से बुलावा (Call-up) आने वाला है। इस पूरे सीजन में उसने जिस मैच्योरिटी और समझदारी के साथ बल्लेबाजी की है, और ओपनिंग पार्टनरशिप की पूरी जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाई है, वो काबिले तारीफ है।'

GT vs RR Qualifier 2: वैभव सूर्यवंशी ने दूसरे क्वालिफायर में रचा इतिहास, जो कोई नहीं कर पाया किया वो करिश्मा!
GT vs RR Qualifier 2: वैभव सूर्यवंशी ने दूसरे क्वालिफायर में रचा इतिहास, जो कोई नहीं कर पाया किया वो करिश्मा!

वैभव को लेकर क्या है 'सीक्रेट प्लान'?

महज 15 साल की उम्र में इतनी बड़ी स्टारडम और सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग या निगेटिविटी से इस टीनएज खिलाड़ी को कैसे बचाया जाता है? इस सीक्रेट का खुलासा करते हुए संगाकारा ने कहा, 'हमारे पास वैभव को लेकर एक बेहतरीन और साफ प्लान है। हम उसके दिमाग में कचरा या फालतू की बातें नहीं भरने देते। वह टीम की सभी मीटिंग्स में आता है, अपनी बात रखता है, दूसरों को सुनता है और अपना होमवर्क बहुत अच्छे से करता है। वह गेंदबाजों के वीडियो देखता है और खुद को मानसिक रूप से तैयार करता है। हम उसके दिमाग को बिल्कुल शांत और निडर रखना चाहते हैं।'

Vaibhav Sooryavanshi: रजवाड़ों की टीम का अकेला राजा, एक ही मैच में वैभव सूर्यवंशी ने बनाए 9 रिकॉर्ड
Vaibhav Sooryavanshi: रजवाड़ों की टीम का अकेला राजा, एक ही मैच में वैभव सूर्यवंशी ने बनाए 9 रिकॉर्ड

वैभव के ऑरेंज कैप पर खतरा!

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के अपने सफर का अंत बेहद शानदार तरीके से किया है। उनके सिर पर इस समय 16 मैचों में रिकॉर्ड 776 रन के साथ 'ऑरेंज कैप' सजी हुई है। हालांकि, राजस्थान का सफर खत्म होने के बाद अब वैभव की इस कैप पर खतरा मंडरा रहा है। रविवार को होने वाले महामुकाबले (फाइनल) में गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल (722 रन) और साई सुदर्शन (710 रन) के पास वैभव को पीछे छोड़ने का मौका होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वैभव की ये ऑरेंज कैप सुरक्षित रहती है या नहीं!

राजस्थान की हार पर फूट-फूटकर रोए वैभव सूर्यवंशी, नहीं झेल पाए फाइनल से बाहर होने का दर्द
राजस्थान की हार पर फूट-फूटकर रोए वैभव सूर्यवंशी, नहीं झेल पाए फाइनल से बाहर होने का दर्द
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+