हर वर्ग, हर समुदाय के लिए काम कर रही आंध्र प्रदेश सरकार
साथ ही केके राजू ने कहा कि एमएलसी उम्मीदवारों के चयन में भी बीसी, एससी, एसटी और अल्पसंख्यकों को प्राथमिकता दी गई। उन्होंने कहा कि बीसी सहित विभिन्न समुदायों के विकास के लिए उन्हें मनोनीत पद और पार्टी पद दिए गए हैं।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की सरकार राज्य में सभी वर्गों और समुदायों को समान प्राथमिकता दे रही है। ये कहना है विशाखापत्तनम उत्तर निर्वाचन क्षेत्र के समन्वयक और NREDCAP के अध्यक्ष केके राजू का।
गुरुवार को यहां वाईएसआर कांग्रेस पार्टी निर्वाचन क्षेत्र कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वाईएसआरसीपी सरकार पूरे आंध्र प्रदेश में गरीब और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए काम कर रही है। उन्होंने उल्लेख किया कि बीसी, एससी, एसटी और अल्पसंख्यकों को प्रशासन में इतनी प्रमुखता दी गई जितनी देश में कहीं और नहीं दी गई।
साथ ही केके राजू ने कहा कि एमएलसी उम्मीदवारों के चयन में भी बीसी, एससी, एसटी और अल्पसंख्यकों को प्राथमिकता दी गई। उन्होंने कहा कि बीसी सहित विभिन्न समुदायों के विकास के लिए उन्हें मनोनीत पद और पार्टी पद दिए गए हैं।
केके राजू ने बताया कि सत्ता में आने के बाद से YSRCP ने कुल 36 MLC पद जीते हैं, जिनमें से 25 BC, SC, ST और अल्पसंख्यक हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य में सभी समुदायों के साथ न्याय किया है। एमएलसी उम्मीदवारों की घोषणा हाल ही में 18 सीटों पर की गई थी, जिसमें 11 बीसी, 2 एससी और 1एसटी उम्मीदरवार हैं।

Click it and Unblock the Notifications