Andhra Pradesh: सरकार का लक्ष्य- 'ग्रामीण क्षेत्रों में 100 प्रतिशत कैंसर की होगी जांच'
विशेष मुख्य सचिव (स्वास्थ्य, चिकित्सा और परिवार कल्याण) एमटी कृष्णबाबू ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण स्तर पर 100 प्रतिशत कैंसर जांच सुनिश्चित करने के लिए एक कार्य योजना लेकर आई है। अनकापल्ली जिले में 100 कैंसर स्क्रीनिंग करने के लिए विशाखापत्तनम में होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र के पायलट प्रोजेक्ट के तहत स्क्रीनिंग की जाएगी।
उन्होंने ये भी कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ), एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि हम 50 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं में मौखिक और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर (cervical cancer) की जांच करने के लिए सभी निजी अस्पतालों की मदद लेंगे।

उन्होंने बुधवार को ताडेपल्ली और गुंटूर जिले में मणिपाल अस्पताल में नवीनतम पॉजिट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी (पीईटी) सीटी स्कैन और 3डी मैमोग्राफी केंद्र का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए एमटी कृष्णबाबू ने बताया कि सरकार राज्य में एक व्यापक कैंसर देखभाल कार्यक्रम लागू करके कैंसर को नियंत्रित करने के उपाय कर रही है। प्रत्येक वर्ष लगभग 62,000 से 70,000 कैंसर के मामले दर्ज किए जा रहे हैं और हमने पिछले साल आरोग्यश्री के माध्यम से कैंसर रोगियों की सेवा के लिए 600 करोड़ रुपये खर्च किए थे।












Click it and Unblock the Notifications