ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के इंतजाम में जुटी आंध्र प्रदेश सरकार, दिग्गज उद्योगपतियों को निमंत्रण
आपको बता दें कि सरकार 15 केंद्रीय मंत्रियों, 15 मुख्यमंत्रियों, 44 वैश्विक उद्योगपतियों, 53 भारतीय उद्योग जगत के नेताओं और विभिन्न देशों के राजदूतों को आमंत्रित कर रही है।

आंध्र प्रदेश की आर्थिक राजधानी विशाखापत्तनम में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए आंध्र प्रदेश सरकार भारी इंतजाम कर रही है। राज्य सरकार ने बंदरगाह शहर में 3 और 4 मार्च को होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट को महत्त्वाकांक्षी मानते हुए देश के प्रमुख औद्योगिक दिग्गजों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया है।
आंध्र प्रदेश के मंत्री अमरनाथ के साथ उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम इसपर पूरी मेहनत कर रही है। वर्तमान में मुंबई का दौरा कर रहे समूह ने रिलायंस के अध्यक्ष मुकेश अंबानी, टाटा समूह के अध्यक्ष चंद्रशेखरन और महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा से मुलाकात की और उन्हें वैश्विक निवेश सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।
आपको बता दें कि सरकार 15 केंद्रीय मंत्रियों, 15 मुख्यमंत्रियों, 44 वैश्विक उद्योगपतियों, 53 भारतीय उद्योग जगत के नेताओं और विभिन्न देशों के राजदूतों को आमंत्रित कर रही है। अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू निवेश को आकर्षित करने के अलावा, आंध्र प्रदेश सरकार इस शिखर सम्मेलन का आयोजन निवेशकों को उद्योग और वाणिज्य में भाग लेने के इरादे से कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications