आंध्र प्रदेश: सीएम जगन विजयवाड़ा में मुस्लिम नेताओं से करेंगे मुलाकात, जानिए पूरा कार्यक्रम

अमरावती, 25 अप्रैल: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी बुधवार को विजयवाड़ा के आई टाउन इलाके के मुसाफिर खाना में मुस्लिम नेताओं से मुलाकात करेंगे। सीएम जगन शा जहूर मुसाफिर खाना और फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद धर्मगुरुओं के साथ समुदाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

jagan mohan reddy

इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री जगन राज्य सरकार की ओर से आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए इंदिरा गांधी नगर निगम स्टेडियम के लिए रवाना होंगे। जगन सरकार द्वारा आयोजित होने वाला यह पहला इफ्तार है, क्योंकि यह पिछले दो वर्षों में कोविड -19 के कारण इस कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा सका था।

वहीं सोमवार को नीति आयोग की तरफ से सोमवार को प्राकृतिक और जैविक खेती पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने सम्मेलन में भाग लिया। सीएम जगन ने तडेपल्ली में कैंप कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए भाग लिया। इस अवसर पर बोलते हुए सीएम वाईएस जगन ने कहा कि सरकार किसानों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने आगे कहा कि प्राकृतिक खेती पर और अधिक शोध करने की आवश्यकता है। केंद्र को प्राकृतिक कृषि के लिए 90:10 के अनुपात में धन उपलब्ध कराना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+