सीएम रेड्डी ने छात्रों को धन वितरित किया, बोले-विदेशी विद्या छात्रों को दुनिया पर राज करने में मदद करती है

आंध्र प्रदेश सीएम रेड्डी ने विदेशी विद्या हमारे छात्रों को दुनिया पर राज करने में मदद करती है

मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने 357 छात्रों को जगन्नाना विदेशी विद्या दीवेना योजना के अंतर्गत 45.53 करोड़ रुपये वितरित किए । ये वो छात्र हैं जिन्‍होंने हायर एजुकेशन के लिए दुनिया के टॉप 50 विदेश के विश्वविद्यालयों में एडमीशन पाया है। ये धनराशि सीधे लाभार्थियों की माताओं के बैंक खातों में जमा की जाती है।

YS Jagan Mohan Reddy

सीएम ने कहा सरकार एससी, एसटी छात्रों के लिए 1.25 करोड़ रुपये तक का खर्च वहन किया जा रहा है। सरकार दुनिया के टॉप एजुकेशन इंस्‍टीट्यूशन में उच्च शिक्षा प्राप्त करने में उनकी मदद कर रही है।

सीएम ने बताया कि पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक व अन्य समुदायों के छात्रों को अधिकतम 1 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी। उन्‍होंने कहा ये धनराशि उनकी किस्मत बदलने और दुनिया पर राज करने का एक अवसर है।

विदेशी विद्या दीवेना छात्रों को विदेशों में 320 एजुकेशन इंस्‍टीट्यूशन में 21 फैकेल्‍टी में करियर बनाने में मदद करेगी। जगन रेड्डी ने पिछली सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा एससी, एसटी, बीसी, अल्पसंख्यक छात्रों को केवल 15 लाख रुपये मिलते थे, जबकि ईबीसी को पहले उच्च शिक्षा के लिए सहायता के रूप में 10 लाख रुपये मिलते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+