आंध्र प्रदेश: चंद्रबाबू नायडू का बड़ा हमला, बोले- उल्टी दिशा में चल रही जगन रेड्डी सरकार
विजयवाड़ा, 17 जून: तेलुगु देशम पार्टी के मुखिया और आंध्र प्रदेश विधानसभा में नेता विपक्ष एन चंद्रबाबू नायडूने राज्य की वाईएसआर कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा है। सीएम जगन मोहन रेड्डी को निशाने पर लेते हुए नायडू ने कहा कि आंध्र प्रदेश में पिछले तीन वर्षों से एक 'रिवर्स रूल' चल रहा है। उन्होंने प्रदेश बचाने के लिए लोगों से एक साथ आने और वाईएसआर कांग्रेस सरकार को हटाने की अपील की।

पूर्व मुख्यमंत्री नायडू ने कहा कि किसी को भी अंदाजा नहीं होगा कि अगर ड्राइविंग का ज्ञान नहीं रखने वाले व्यक्ति को ड्राइवर की सीट पर बैठा दिया जाए तो वाहन किस तरफ जाएगा। जगन मोहन रेड्डी सरकार भी कुछ उसी तरह चल रही है और लगातार उल्टी दिशा में जा रही है।
अपने जिला दौरे 'एनटीआर स्फूर्ति-चंद्रन्ना भरोसा' के दूसरे दिन नायडू ने अनाकापल्ली में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने कन्याका परमेश्वरी मंदिर का दौरा किया और पूजा-अर्चना की। उन्होंने अनाकापल्ली जिला मुख्यालय में तेदेपा संसदीय क्षेत्र कार्यालय का भी उद्घाटन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि जब उन्होंने कल की जनसभा में पुलिस की समस्याओं के बारे में बात की तो सरकार ने तुरंत बकाया राशि जारी कर दी। केवल टीडीपी ही कर्मचारियों की समस्याओं पर आवाज उठा रही है।












Click it and Unblock the Notifications