आंध्र प्रदेश: चंद्रबाबू नायडू का ऐलान, 'किसी भी समय चुनाव के लिए तैयार है टीडीपी'
टीडीपी सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी किसी भी समय चुनाव का सामना करने के लिए तैयार है और अगर उन्हें सत्ता मिली तो आवश्यक वस्तुओं की कीमतें और बिजली की दरें कम की जाएंगी।
चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि अगर विधानसभा के चुनाव जल्दी होते हैं, तो इसमें प्रदेश की जनता का ही भला है, क्योंकि जनता को फिर वाईएसआरसी सरकार से छुटकारा भी जल्दी ही मिल जाएगा।

शुक्रवार को मंगलागिरी में पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में एक कार्यक्रम में प्रोद्दातुर विधानसभा क्षेत्र के 1,000 वाईएसआरसी कार्यकर्ता टीडीपी में शामिल हुए। इन कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए चंद्रबाबू नायडू ने मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी पर तीखा हमला किया। नायडू ने कहा कि साफ नजर आ रहा है कि जगन मोहन के ग्राफ में भारी गिरावट आ रही है और इसलिए मैं भरोसे के साथ कह सकता हूं कि जब भी चुनाव होंगे वाईएसआरसी सरकार गद्दी से उतर जाएगी।
चंद्रबाबू नायडू ने पूछा, 'जगन मोहन ने हाल के दिनों में दिल्ली की कई बार यात्रा की, लेकिन इन यात्राओं से हासिल क्या हुआ। वाईएसआरसी शासन के चार साल बाद भी विशेष श्रेणी का दर्जा और विभाजन के अन्य वादे अभी भी अधूरे हैं।'












Click it and Unblock the Notifications