आंध्र प्रदेश : चंद्र बाबू नायडू ने लोगों से टीडीपी के नए आउटरीच अभियान में शामिल होने का किया आग्रह
आंध्र प्रदेश में टीडीप प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने प्रदेश ने एक ओपेन लेटर लिख कर पार्टी के आउटरीच अभियान में सहभागिता करने का आग्रह किया है। नायडू ने दावा किया कि टीडीपी ने शुरू से ही कल्याण कार्यक्रमों की मजबूत नींव पर राज्य के विकास को आगे बढ़ाया है।

शुक्रवार को चंद्रबाबू नायडू ने बाबू श्योरिटी-भविष्यथुकु गारंटी सार्वजनिक आउटरीच कार्यक्रम शुरू करने से पहले इस 45-दिवसीय अभियान में लोगों के सहयोग और सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया है।
राज्य की जनता को लिखे ओपेन लेटर में टीडीपी प्रमुख नायडू ने कहा कि टीडीपी ने शुरू से ही राज्य के कल्याण कार्यक्रमों की मजबूत नींव पर विकास को आगे बढ़ाया है। नायडू ने टीडीपी के चुनाव चिन्ह साइकिल के दो पहियों को देखते हुए कहा एक कल्याण के लिए और दूसरा विकास के लिए है।
नायडू ने दावा किया कि "आंध्र प्रदेश, जो 2014 और 2019 के बीच देश में विकास में शीर्ष पर था लेकिन पिछले चार वर्षों में पूरी तरह नष्ट हो गया। उन्होंने अफसोस जताया कि राज्य बेहद निचले स्तर पर पहुंच गया है और वाईएसआरसी सरकार में लगभग सभी वर्गों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।"
नायडू ने बताया कि "टीडीपी ने लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए भविष्यथुकु गारंटी के नाम से पहले ही कुछ योजनाओं की घोषणा की है। उन्होंने कहा यह देश में पहली बार इस तरह का अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि टीडीपी अपना एक घोषणापत्र दशहरा में जारी कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications