आंध्र प्रदेश: रायथु भरोसा योजना के तहत 51 लाख किसानों को मिलेंगे 1,090 करोड़ रुपये

गुंटूर जिले के तेनाली में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जगन मोहन द्वारा बटन के एक क्लिक के साथ प्रत्येक किसान के खाते में 2,000 रुपये जमा किए जाएंगे।

andhra pradesh

मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी मंगलवार को वाईएसआर रायथू भरोसा-पीएम किसान योजना के तहत 51.12 लाख किसानों को 1,090.76 करोड़ रुपये वितरित करने वाले हैं। गौरतलब है कि हर साल प्रत्येक किसान को दिए गए कुल 13,500 रुपये की ये तीसरी किस्त है।

योजना के तहत, गुंटूर जिले के तेनाली में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जगन मोहन द्वारा बटन के एक क्लिक के साथ प्रत्येक किसान के खाते में 2,000 रुपये जमा किए जाएंगे। इसके अलावा सीएम जगन मोहन उन किसानों को इनपुट सब्सिडी भी जारी करेंगे, जिन्हें दिसंबर 2022 में चक्रवात मंडौस की वजह से नुकसान हुआ है।

आपको बता दें कि इस योजना के तहत एससी (अनुसूचित जाति), एसटी (अनुसूचित जनजाति), बीसी (पिछड़ा वर्ग), अल्पसंख्यक, काश्तकार किसान, आरओएफआर (वन अधिकारों के रिकॉर्ड) पट्टा धारकों और बंदोबस्ती भूमि पर खेती करने वाले किसानों से संबंधित पात्र किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।

पिछले साढ़े तीन साल में सरकार ने योजना के तहत नवीनतम किस्त समेत 27,062.09 करोड़ रुपये की राशि दी है। सीएम जगन मोहन ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में प्रत्येक पात्र किसान को चार साल में 12,500 रुपये देने का वादा किया था, जो कुल मिलाकर प्रति किसान 50,000 रुपये था। हालांकि, मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद, राशि और अवधि को क्रमशः 13,500 रुपये और पांच वर्ष तक बढ़ा दिया गया हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+