आंध्र प्रदेश: आरोग्य शिविरों में 46.3 लाख लोगों ने उठाया सेवाओं का लाभ
आंध्र प्रदेश की स्वास्थ्य, चिकित्सा और परिवार कल्याण मंत्री विददाला रजनी ने सोमवार को विभाग के राज्य मुख्यालय मंगलागिरी में जगनन्ना आरोग्य सुरक्षा पर अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने आरोग्यश्री योजना का लाभ उठाने के लिए जनता के बीच जागरूकता पैदा करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर बोलते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने खुलासा किया कि 30 सितंबर से अब तक 12422 स्वास्थ्य शिविर स्थापित किए गए हैं और 46.31 लाख लोगों ने बाह्य रोगी सेवाओं का लाभ उठाया है।

कुल 21.6 लाख हाई ब्ल्ड प्रेशर टेस्ट, 18.5 लाख ब्लड शुगर टेस्ट और 1.79 लाख बलगम टेस्ट किए गए हैं। विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों में औसतन 372 ऑपरेशन पंजीकृत किये गए हैं। इसके अतिरिक्त शिविरों में 1.4 लाख नए मधुमेह के मामले और 2.25 लाख उच्च रक्तचाप (बीपी) के मामलों की पहचान की गई है।
स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे एएनएम और स्वयंसेवकों के लिए एक विशेष कार्यक्रम तैयार करें ताकि आरोग्यश्री ऐप डाउनलोड करके आरोग्यश्री के बारे में जनता के बीच जागरूकता पैदा की जा सके। आरोग्यश्री योजना द्वारा दी जाने वाली प्रक्रियाओं, रोगियों की पहचान की जा सके और उन्हें अस्पताल में भर्ती करने में मदद मिल सके।
उन्होंने अधिकारियों को पुरानी बीमारियों के लिए दवाओं के वितरण के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया। सीएम जगन मोहन रेड्डी पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोगों के घरों तक दवाएं पहुंचाने की सोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोगों की समय-समय पर पहचान की जानी चाहिए और सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली दवाओं की सूची में बदलाव किया जाना चाहिए।
एमटी कृष्णा बाबू, विशेष मुख्य सचिव (स्वास्थ्य, चिकित्सा और परिवार कल्याण), जे निवास, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण आयुक्त, हरिंद्र प्रसाद, आरोग्यश्री के सीईओ, मुरलीधर रेड्डी, एपीएमएसआईडीसी के प्रबंध निदेशक, नरसिम्हम, चिकित्सा शिक्षा निदेशक, रामी रेड्डी , सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications