आंध्र प्रदेश के सीएम ने किसानों के पूरे किए वादों को विधानसभा में दोहराया, कहा- 100 फीसदी वादे हुए पूरे

विजयवाड़ा, 20 नवंबर। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कृषि और खेती के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया है। उन्होंने कहा है कि किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए उनकी सरकार ने विभिन्न पहल की हैं, जिनका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सदन में बताया कि सरकार ने किसानों से किए गए वादों को 100 प्रतिशत तक पूरा कर दिया है। हमारी सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए क्रांतिकारी कदम उठाए हैं। इनमें रायथू भरोसा, शून्य ब्याज ऋण, वाईएसआर बीमा, ई-फसल और कई अन्य योजनाएं शामिल हैं, जिनका लाभ किसानों को मिल रहा है।

Jagan mohan reddy

मुख्यमंत्री ने कहा कि वाईएसआर रायथू भरोसा के तहत किसानों को 18,777 करोड़ रुपये, सुन्ना वड्डी पंटा रूनालू के तहत 1,674 करोड़ रुपये और वाईएसआर बीमा के तहत 3,788 करोड़ रुपये दिए गए। सरकार ने फसल नुकसान के लिए 1,070 करोड़ रुपये इनपुट सब्सिडी के रूप में दिए हैं।

आपको बता दें कि विधानसभा के सत्र में इस बार सरकार ने कई अहम विधेयकों को पेश किया और मंजूरी भी दी। इनमें विद्या दिवेना योजना भी शामिल है, जिसे 29 नवंबर को कैबिनेट की मंजूरी दी गई। इसके अलावा श्री वेंकटेश्वर मेडिकल कॉलेज को तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) को सौंपने के लिए संबंधित अधिनियम में किए जाने वाले संशोधनों को भी मंजूरी दे दी। जिन विधेयकों को पेश किया जाएगा उनमें एपी सिनेमा विनियमन अधिनियम, 1955 में किए जाने वाले संशोधन शामिल हैं।

इस बीच शुक्रवार को कोये मोशेन राजू को सर्वसम्मति से आंध्र प्रदेश विधान परिषद के अध्यक्ष के रूप में चुना गया। मुख्यमंत्री और विधायी कार्य मंत्री बुगना राजेंद्रनाथ राजू को सभापति की कुर्सी तक ले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+