Andhra: विजाग में दशहरा से शुरू होगा राजधानी का काम-काज , सीएम जगन ने कही ये बात
आंध्र प्रदेश की वाईएसआरसीपी सरकार ने विशाखापत्तनम को प्रशासनिक राजधानी, कुरनूल को न्यायिक राजधानी और अमरावती को विधायी राजधानी बनाने का निर्णय लिया है। इस हफ्ते कैबिनेट की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने विजाग में दशहरा से काम शुरू करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों को अमरावती से विशाखापत्तनम स्थानांतरित करने के लिए एक और समिति का गठन किया जाएगा, जो विभिन्न सरकारी विभागों को स्थानांतरित करने के लिए भवनों की पहचान के लिए अधिकारियों की एक कमेटी नियुक्त करेगी।
विशाखापत्तन के आंध्र प्रदेश की नई राजधानी बनाए जाने की घोषणा के बाद अब सीएम जगन ने यहां काम काज जल्द शुरू होने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा है कि विजय दशमी के मौके पर विजाग में आधकारिक रूप सरकार के सभी कामकाज शुरू हो जाएंगे। बता दें कि 3 मार्च, 2022 को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को छह महीने में अमरावती को राज्य की राजधानी के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया था। सर्वोच्च अदालत की तीन न्यायाधीशों की पीठ ने ये बात अमरावती के किसानों और अन्य द्वारा तीन राजधानियों पर सरकार के कदम को चुनौती देने वाली 75 याचिकाओं पर निर्णय में कहा।

विशाखापत्तन में आंध्र प्रदेश की कार्यकारी राजधानी घोषित करने का निर्णय इस साल मार्च में विशाखापत्तनम में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान सीएम जगन ने की थी। उन्होंने इस दौरान मंच से कहा था कि आने वाले दिनों में विशाखापत्तनम राज्य की कार्यकारी राजधानी होगी।
31 जनवरी को दिल्ली में नई दिल्ली में इंटरनेशनल डिप्लोमैटिक एलायंस मीट में निवेशकों को संबोधित करते हुए सीएम जगन मोहन रेड्डी ने का था कि जल्द ही विशाखापत्तनम में राजधानी के कार्य शुरू किए जा सकेंगे। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आमंत्रित किया जो 3 और 4 मार्च को विशाखापटनम में आयोजित होने वाली है।
इसस पहले 17 दिसंबर, 2019 को जगन मोहन रेड्डी ने राज्य विधानसभा में घोषणा की थी कि अमरावती को राज्य के रूप में विकसित करने के पिछली टीडीपी सरकार के फैसले को उलटते हुए तीन राज्य राजधानियों का विकास किया जाएगा। जिससे बाद कयास लगाए जा रहे थे कि सीएम जगन अपनी तीन राजधानियों की योजना के साथ आगे बढ़ेंगे। उनकी योजना विकेंद्रीकरण के माध्यम से आंध्र प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य की तीन राजधानियां स्थापित करने की है। जगन ने अमरावती को लेजिस्लेटिव राजधानी, विशाखापटनम को एग्जीक्यूटिव (कार्यकारी) राजधानी और कुरनूल को राज्य की ज्यूडिशियल (न्यायिक) राजधानी के रूप में विकसित करने का प्रपोजल दिया था।












Click it and Unblock the Notifications