Odisha: क्योंझर और भद्रक में 'अमा ओडिशा नवीन ओडिशा' कार्यक्रम शुरू, खर्च होंगे 257 करोड़ रुपये
ओडिशा सरकार ने ग्रामीण विकास कार्यक्रम के तहत प्रदेश भर में लागू की जाने वाली योजना कर दी गई है। सरकार का नया कार्यक्रम हर पंचायत और हर गांव पर केंद्रित होगा। सीएम नवीन पटनायक ने क्योंझर और भद्रक जिलों में वर्चुअली 'अमा ओडिशा नवीन ओडिशा' की शुरुआत की।
पटनायक सरकार के नए ग्राम विकास कार्यक्रम 'अमा ओडिशा नवीन ओडिशा' के तहत जगन्नाथ संस्कृति को बढ़ावा दिया जाएगा। प्रत्येक गांव में डिजिटल बुनियादी ढांचे के विकास होगा। इसके साथ ही आधुनिक प्रौद्योगिकी के तहत स्पेक्ट्रम को ग्रामीण को क्षेत्रों तक ले जाया जाएगा।

प्रत्येक गांव को मिलेंगे 10 लाख रुपए
राज्य भर में 'अमा ओडिशा नवीन ओडिशा' कार्यक्रम के लिए 3,397 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें 6,794 पंचायतें शामिल होंगी। कार्यक्रम के तहत राज्य भर में 90,723 परियोजनाएं क्रियान्वित की जाएंगी। प्रत्येक गांव को 10 लाख रुपये मिलेंगे।
कार्यक्रम के तहत बीजेडी सरकार जगन्नाथ संस्कृति को संजोने का प्रयास करेगी। क्योंझर और भद्रक में कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भावी पीढ़ियों के लिए सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण को आवश्यकत बताया। उन्होंने कहा, "ओडिशा भगवान जगन्नाथ की भूमि है। प्रेम, शांति, सद्भाव, समानता और सेवा ही जगन्नाथ संस्कृति के संदेश हैं। जाति, धर्म और समुदाय के बावजूद ओडिशा ने सभी को अपना बना लिया है। 'अमा ओडिशा नवीन ओडिशा' कार्यक्रम हर गांव में जगन्नाथ संस्कृति को संरक्षित करेगा। प्रत्येक पूजा स्थल का विकास किया जाएगा और विरासत स्थलों को संरक्षित किया जाएगा।"
बता दें कि क्योंझर के छह निर्वाचन क्षेत्रों और भद्रक के पांच निर्वाचन क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रम में सीएम पटनायक वर्चुअली शामिल हुए। सीएम पटनायक ने 'अमा ओडिशा नवीन ओडिशा' के लिए क्योंझर के छह निर्वाचन क्षेत्रों की 297 ग्राम पंचायतों में 3,568 परियोजनाओं के लिए 148.5 करोड़ रुपये मंजूर किए। वहीं भद्रक के पांच विधानसभा क्षेत्रों की 218 ग्राम पंचायतों में 3,337 परियोजनाओं के लिए 109 करोड़ मंजूर हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications