नेशनल हाईवे पर पड़ने वाले सभी तरह के टोल फ्री, पंजाब सरकार ने किया बड़ा ऐलान
पंजाब सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए नेशनल हाईवे पर पड़ने वाले सभी तरह के टोल फ्री कर दिए हैं। सरकार ने अपने आदेशों में कहा है कि एग्ज़िक्युटिव इंजीनियर, एस.डी.ओ, जे.ई, पटवारी, ज़िलेदार, डिप्टी कलेक्टर जल संसाधन को अब टोल टैक्स नहीं देना होगा।
इन सभी को ड्यूटी के दौरान नेशनल हाईवे पर पड़ने वाले सभी तरह के टोल टैक्स पर छूट दी गई है। प्रिंसिपल सेक्रेटरी जल संसाधन ने इस संबंध में हरियाणा व पंचकूला के नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के रीजनल दफ्तर को भी सूचित किया है। उन्होंने अपने पत्र में उन सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की कैटेगरी के बारे में भी सूचित किया है जिन्हें छूट दी गई है।













Click it and Unblock the Notifications