जिलों में नियुक्त सभी जिला मीडिया को-आर्डीनेटर के पदों को तुरंत प्रभाव से किया खत्म: शिक्षा मंत्री बैंस
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने जिलों में नियुक्त सभी जिला मीडिया को-आर्डीनेटर के पदों को तुरंत प्रभाव से किया खत्म कर दिया।

पंजाब की पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान कृष्ण कुमार के शिक्षा सचिव रहते स्कूल स्तर से लेकर जिला स्तर तक मीडिया को-आर्डीनेटरों की नियुक्ति की गई थी लेकिन पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के दिशा-निर्देशों पर जिलों में नियुक्त सभी जिला मीडिया को-आर्डीनेटर के पदों को तुरंत प्रभाव से खत्म कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार इन पदों पर तैनात अध्यापक अब अपने स्कूलों में जाकर ड्यूटी देंगे और बच्चों को पढ़ाने का काम करेंगे। पंजाब सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि उप-जिला शिक्षा अधिकारी (सैकेंडरी और एलीमैंट्री) अपने-अपने जिले में बतौर मीडिया को-आर्डीनेटर काम करेंगे।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में 14 मार्च को AAP की महारैली, केजरीवाल और भगवंत मान होंगे शामिल












Click it and Unblock the Notifications