अकाली दल गठजोड़ के धर्म का पालन करेगा : बाजवा

चंडीगढ़, 12 नवबंर: शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की तरफ से दिए गए सभी निर्देशों को पहले की तरह ही लागू किया जाएगा। गठजोड़ के धर्म का पालन करते हुए सभी वर्कर विधानसभा हलका होशियारपुर से बसपा-अकाली दल के सांझे उम्मीदवार का पूरा साथ देंगे। उक्त बातें अकाली दल के जिला शहरी प्रधान जतिदर सिंह लाली बाजवा की तरफ से उनके निवास स्थान पर अकाली-बसपा वर्करों और नेताओं की हुई एक बैठक को संबोधित करते हुए कहे।

Akali Dal will follow the religion of alliance: Bajwa

लाली बाजवा ने आगे कहा कि पिछले समय के दौरान भी अकाली दल की शहरी टीम ने पार्टी की मजबूती के लिए दिन-रात काम किया है और आने वाले समय में भी मेहनत जारी रहेगी। पार्टी की नीतियों को घर -घर पहुंचाया जाएगा। पंजाब विधानसभा का चुनाव नजदीक आ चुका है। इसलिए गठजोड़ के वर्करों और नेताओं को अपनी-अपनी जिम्मेदारी समझते हुए बूथ स्तर पर सरगर्मियां शुरू कर जल्द से जल्द बूथ समितियां बनाने का काम पूरा करना चाहिए।

साल 2022 में पंजाब के लोग अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल के 13 सूत्रीय एजेंडे पर मोहर लगाने जा रहे हैं। क्योंकि लोग जान गए हैं कि यही एजेंडा पंजाब के विकास का असली रोड मैप है। इस मौके पर प्रेम सिंह पिपलावाला, संतोख सिंह औजला, बिक्रमजीत सिंह कलसी, रूप लाल थापर, नरिदर सिंह, यादविदर सिंह बेदी, जसवंत सिंह, सतनाम सिंह बंटी, मनजीत कौर, हरसिमरन बाजवा, नरिदरपाल सिंह बेदी, रणधीर सिंह, शमशेर सिंह भारद्वाज, हरजिदर सिंह विर्दी, इंद्रजीत सिंह कंग,

हरिदरपाल सिंह झिगड़, विशाल आदिया, कुलदीप बब्बू बजवाड़ा, प्रभपाल बाजवा, रविदरपाल मिटू, विपन कुमार, मदन लाल लोई, नरेश कुमार, वरिदर कुमार, रशपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह कोहली, हितेश पराशर, अतुल शर्मा, मनदीप जसवाल, जतिदर सिंह रेहल, गुरशमिदर सिंह रंमी, सतपाल सिंह भुलाना, सुखविदर सिंह रियाड़, सतविदर सिंह आहलूवालिया, सुखविदर सिंह सुखी, जपिंदर अटवाल आदि मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+