हिसार में बन रहा है एयरपोर्ट और एविएशन हब: दुष्यंत चौटाला

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने स्पष्ट किया है कि हिसार एविएशन हब के लिए इस्तेमाल की जा रही 7,200 एकड़ जमीन राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से ली गई है ना कि किसी जमीन मालिक से खरीदी गई है। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि एयरपोर्ट के परिसर की चारदीवारी का निर्माण करवाने के लिए एक रास्ते को बंद किया गया है।
उन्होंने बताया कि 147 करोड़ रुपये की कीमत देकर ईभूमि पोर्टल के जरिये राज्य सरकार ने भूमालिकों से 110 एकड़ अतिरिक्त जमीन उनकी सहमति से ली गई है जिसके पंजीकरण का काम चल रहा है। उन्होंने इस विषय में एक विधायक द्वारा दी गई गलत सूचना को सदन की कार्यवाही से हटवाने का आग्रह विधानसभा अध्यक्ष से किया। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आग्रह पर स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि गलत जानकारी देकर सदन को गुमराह करने वाले सदस्यों के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई की जाएगी।
एक सदस्य द्वारा हिसार एयरपोर्ट क्षेत्र में जमीन की अवैध खरीद फरोख्त के आरोप पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सदस्य के बयान को शपथपत्र मानकर विषय की जांच करवाई जाए। उन्होंने कहा कि जांच में जानकारी गलत पाए जाने पर सदन को गुमराह करने वाले सदस्य के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सदन को बताया कि हिसार एयरपोर्ट के साथ बनाए गई सड़क के दोनों तरफ जमीन किसी व्यक्ति या कम्पनी के पास नहीं बल्कि सरकारी विभाग के पास है।












Click it and Unblock the Notifications