AIMIM तेलंगाना चुनाव में अकबरुद्दीन ओवैसी के बेटे को मैदान में उतारने की बना रही योजना?
तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं । ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) अकबरुद्दीन ओवैसी के बेटे डॉ. नूरुद्दीन ओवैसी को विधायक पद के उम्मीदवार के रूप में खड़ा कर सकती है।
विभिन्न मीडिया रिपोर्टों में चल रही खबरें को मुताबिक, असदुद्दीन और अकबरुद्दीन ओवैसी ने 2018 के विधानसभा चुनावों में नूरुद्दीन ओवैसी को मैदान में उतारने का इरादा बनाया था। हालाँकि, उनकी उम्र के कारण इस योजना को स्थगित कर दिया गया था। अब इस बात की प्रबल संभावना है कि उन्हें राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में मैदान में उतारा जाएगा।

नूरुद्दीन ओवैसी जो एमबीबीएस हैं। वर्तमान में सालार-ए-मिल्लत एजुकेशनल ट्रस्ट के ट्रस्टी और सचिव के पद पर हैं। तेलंगाना विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होने वाले हैं। जिसमें 119 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव होंगे। पिछले विधानसभा चुनावों में शामिल मुख्य दल तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) थे।
चुनावों के बाद टीआरएस, (जिसे अब बीआरएस के रूप में जाना जाता है) ने 119 में से 88 सीटों पर जीत हासिल करने के बाद सरकार बनाई। उसके सीट शेयर में 25 सीटों की उल्लेखनीय वृद्धि हुई थी। इसके विपरीत कांग्रेस की सीटें 21 से घटकर 19 हो गई थीं, जबकि AIMIM सात सीटें जीतने में सफल रही थी।












Click it and Unblock the Notifications