पंजाब: नगर निगम चुनाव से पहले AAP का जादू, एक के बाद एक विपक्षी नेता थाम रहे दामन

चंडीगढ़। पंजाब में आगामी नगर निगम चुनाव से पहले ही राजनीतिक दलों में दलबदल का दौर शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी में बड़ी संख्या में विपक्षी दलों के नेता और पार्षद शामिल हो रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले ही अमृतसर के मेयर आप में शामिल हो गए थे। फरवरी 2022 में पंजाब में आप सरकार बनने के बाद यह सिलसिला तेजी से आगे बढ़ रहा है।

ahead of Punjab municipal elections, AAP magic, opposition leaders came in to party

शुक्रवार को लुधियाना जिले से आप विधायक गुरप्रीत गोगी ने कांग्रेस की वरिष्ठ पार्षद अमृत वर्षा रामपाल, दविंदर सिंह घुम्मन, नरेश धींगान और कपिल सोनू के अलावा शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पार्षद तनवीर सिंह धालीवाल को भी अपने साथ मिला लिया। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इन नेताओं के विस चुनाव से पहले से गोगी के साथ अच्छे संबंध हैं। विस चुनाव में जिस तरह आप की आंधी चली, उस कारण भी कई पार्षदों ने अपना राजनीतिक भविष्य संवारने के लिए आप का दामन थामना बेहतर समझा है।

16 फरवरी 2022-अमृतसर के मेयर आम आदमी पार्टी में शामिल
अमृतसर के नगर निगम मेयर करमजीत सिंह रिंटू आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आप सुप्रीमो व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रिंटू को पार्टी में शामिल करते हुए उनका स्वागत किया। इसके बाद 13 मार्च काे ही कांग्रेस के 8 और अकाली दल के 4 पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे।

1 अगस्त 2022-मेयर सुरिंदर कुमार शिंदा ने थामा आप का साथ
आप ने कांग्रेस खेमे में ऐसा गोल किया कि उसके मेयर सुरिदर कुमार शिदा को ही अपने पाले में कर लिया। साथ ही तीन पार्षदों अनमोल जैन, मोहित सैनी और इंद्रजीत कौर पर भी निशाना साध लिया। आप के वार से हाथ खाली होता जा रहा है और आप पार्षदों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। हाउस में अब आप पार्षदों की संख्या दस पहुंच गई है।

28 अगस्त 2022: कांग्रेस के सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर आए
पंजाब की राजनीति में बड़ा उल्टफेर हुआ है। माेगा में कांग्रेस के नेता व नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन कुमार पीना व डिप्टी मेयर अशोक धमीजा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। दोनों नेता मोगा में एक पंजाबी गायक के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा की मौजूदगी में सर्किट हाउस में आप में शामिल हो गए। यह कांग्रेस पार्टी के लिए किसी झटके से कम नहीं है।

5 सितंबर 2022 जालंधर के डिप्टी मेयर समेत 3 पार्षद आए
जालंधर में सोमवार को आम आदमी पार्टी में कांग्रेस के डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी और तीन पार्षद शामिल हाे गए। हालांकि बंटी हिमाचल के कांग्रेस से सह प्रभारी तजिंदर सिंह बिट्टू का दायां हाथ माने जाते हैं और उनके साथ हिमाचल में कांग्रेस के लिए ताकत झोंक रहे थे। नगर निगम में डिप्टी मेयर का पद आप के पास चला गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+