यूपी चुनाव: तीन चरणों का रुझान देख गृहमंत्री की जुबान लड़खड़ाने लगी: भूपेश बघेल

यूपी चुनाव: तीन चरणों का रुझान देख गृहमंत्री की जुबान लड़खड़ाने लगी: भूपेश बघेल

प्रतापगढ़, 23 फरवरी 2022। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल ने कहा कि प्रदेश के तीन चरणों के मतदान का रुझान देखकर गृहमंत्री की जुबान लड़खड़ाने लगी है। उन्होंने भाजपा को जनसमस्याओं का जनक और कांग्रेस को समाधान करने वाला बताया।

 After Seeing the trend of three phases of UP Poll, the tongue of the Home Minister started faltering: Bhupesh Baghel

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने बुधवार को सदर और रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभाएं संबोधित की। सदर के मदाफरपुर की जनसभा में भूपेश सिंह बघेल ने भगवान राम के वनगमन के मार्ग, मां बेल्हादेवी, यक्ष युधिष्ठिर संवाद स्थल को नमन करते हुए किसान आंदोलन का भी जिक्र किया। कहा कि आज आवारा मवेशियों की समस्या भाजपा की देन है। भाजपा जाति-धर्म के नाम पर लोगों को बांटकर फूट डालो, राज करो की नीति कर रही है। छत्तीसगढ़ के सीएम ने दावा किया कि उत्तराखंड में भाजपा साफ हो रही है और पंजाब में नामोनिशान नहीं है। उत्तर प्रदेश के तीन चरणों के मतदान का रुझान देख गृहमंत्री की जुबान लड़खड़ाने लगी है और वे 12वीं पास कर इंटर में प्रवेश लेने वालों को लैपटॉप देने की बात कर रहे हैं। भाजपा में ऐसा ही होता है। उनके यहां लोग एमए करने के बाद बीए करते हैं।

रामपुर खास के रानीगंज कैथौला की जनसभा में भूपेश बघेल ने कहा कि योगी के पांच साल के कार्यकाल में किसान नौजवान सब परेशान रहे। महिलाओं को सम्मान नहीं मिला। अभी मिल रहा राशन चुनाव बाद बंद हो जाएगा। ऐसे में 27 फरवरी को इसका जवाब देना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मन की बात कहते हैं लेकिन जन की बात नहीं सुनते। रामपुरखास के लोग 1980 से कांग्रेस के साथ रहे हैं और आगे भी रहेंगे। दोनों जनसभा को पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने भी संबोधित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+