Jharkhand को अदाणी समूह उपलब्ध कराएगा 400 मेगावाट बिजली, सीएम सोरेन ने जल्द कार्रवाई के दिए निर्देश
रांची: झारखंड में अदाणी समूह राज्य को शर्तों के अनुरूप 400 मेगावाट बिजली सस्ते दर पर उपलब्ध कराएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में अदाणी ग्रुप के प्रबंध निदेशक राजेश अदाणी ने मुलाकात की।
इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे एवं अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

मुलाकात के क्रम में इस बात पर विचार-विमर्श हुआ कि झारखंड सरकार एवं अदाणी ग्रुप द्वारा स्थापित गोड्डा पावर प्लांट के बीच एमओयू के शर्तों के अनुसार 400 मेगावाट बिजली राज्य सरकार को उपलब्ध कराना है। उक्त बिजली को सस्ते दर पर उपलब्ध कराने की दिशा में शीघ्र कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निर्देशित किया कि ऊर्जा विभाग के अधिकारी एवं अदाणी पावर प्लांट के प्रतिनिधि जल्द एक बैठक आयोजित कर इस दिशा में समाधान निकालते हुए राज्य को सस्ते दर पर बिजली उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
सिंचाई के लिए भी पहुंचे पानी
मुख्यमंत्री ने अदाणी ग्रुप के प्रबंध निदेशक राजेश अदाणी से कहा कि पावर प्लांट के उपयोग के लिए गंगा नदी का पानी जिस क्षेत्र से होकर लाया जा रहा है, उन क्षेत्रों में कृषकों के खेतों तक पाइप लाइन के माध्यम से सिंचाई के लिए पानी पहुंचाए जाने की संभावनाओं पर कार्ययोजना बनाई जाए।












Click it and Unblock the Notifications