आदमपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची , कुलदीप बिश्‍नोई समेत 35 नेताओं के नाम शामिल

चंड़ीगढ़। भाजपा ने हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें 35 नेताओं के नाम शामिल हैं। भाजपा उम्‍मीदवार भव्‍य बिश्‍नोई के पिता कुलदीप बिश्‍नोई का नाम इस सूची में 32वें नंबर पर है।

 Adampur By Election: List of BJPs star campaigners released, names of 35 leaders, Kuldeep Bishnoi at number 32

भाजपा के केंद्रीय कार्यालय की ओर से जारी इस सूची में हरियाणा से संबंध रखने वाले सभी केंद्रीय मंत्रियों, राज्य सरकार के मंत्रियों और सांसदों को स्टार प्रचारक बनाते हुए भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई को चुनाव जिताने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विधायकों के नाम इस सूची में नहीं हैं। पूर्व मंत्रियों में सिर्फ रामबिलास शर्मा, कैप्टन अभिमन्यु और मनीष ग्रोवर को स्टार प्रचारक बनाया गया है।

भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नेताओं में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पार्टी प्रभारी बिप्लब कुमार देब, भाजपा संसदीय बोर्ड व केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य डा. सुधा यादव, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत और कृष्णपाल गुर्जर शामिल हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, पूर्व राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया, पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा, हरियाणा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुभाष बराला, गृह मंत्री अनिल विज, शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, परिवहन मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा, कृषि मंत्री जेपी दलाल और शहरी निकाय मंत्री डा. कमल गुप्ता को भाजपा का स्टार प्रचारक बनाया गया है।

हरियाणा भाजपा के प्रवक्ता सुदेश कटारिया ने बताया कि सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल, समाज कल्याण राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव, खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, सांसद नायब सिंह सैनी, राज्यसभा सदस्य कृष्ण पंवार, सांसद रमेश कौशिक, धर्मबीर सिंह, संजय भाटिया, सुनीता दुग्गल, बृजेंद्र सिंह, डा. अरविंद शर्मा, राज्यसभा सदस्य डीपी वत्स, रामचंद्र जांगड़ा और पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई भी पार्टी के स्टार प्रचार बनाए गए हैं।

भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री रवींद्र राजू, सांसद मनोज तिवारी और पूर्व राज्यसभा सदस्य दुष्यंत कुमार गौतम को भी पार्टी ने आदमपुर उपचुनाव में प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है। हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के अनुसार जननायक जनता पार्टी इस उपचुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची अलग से जारी करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+