अक्षय कुमार ने छत्तीसगढ़ की फिल्म नीति की तारीफ, कहा- इससे इंडस्ट्री आगे बढ़ेगी

छत्तीसगढ़ में पहली बार फिल्म की शूटिंग करने के लिए फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार पहुंचे। एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ सरकार के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने उनका स्वागत किया। करीब आधे घंटे तक विविध मुद्दों पर चर्चा हुई। चर्चा के दौरान जब

रायपुर,16 अक्टूबर- छत्तीसगढ़ में पहली बार फिल्म की शूटिंग करने के लिए फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार पहुंचे। एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ सरकार के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने उनका स्वागत किया। करीब आधे घंटे तक विविध मुद्दों पर चर्चा हुई। चर्चा के दौरान जब अक्षय कुमार को छत्तीसगढ़ की नई फिल्म नीति के बारे में बताया गया तो उन्होंने सरकार की नीति को सराहा और कहा कि इससे छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री को आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी।

akshay

सलाहकार गौरव द्विवेदी ने अभिनेता अक्षय कुमार को छत्तीसगढ़ की भौगोलिक स्थिति, अनेक खूबसूरत पर्यटन केंद्रों, बस्तर, राजिम, सरगुजा, सिरपुर आदि स्थलों की जानकारी दी। साथ ही चंद्रखुरी में विश्व के एकमात्र माता कौशल्या मंदिर का निर्माण होने और श्रीराम वनगमन पथ के महत्व और निर्माण की भी जानकारी दी। शिक्षा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रारंभ किए गए आत्मानंद स्कूलों पर चर्चा की।

उल्लेखनीय है कि बालीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए शनिवार को छत्तीसगढ़ आए। यह पहला अवसर है जब किसी बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग छत्तीसगढ़ में हो रही है। रायगढ़ और आसपास में तीन दिनों तक शूटिंग चलेगी। पहले इस फिल्म की शूटिंग दो अक्टूबर को होने वाली थी। किसी कारणवश इसे आगे टाली गई। बताया जा रहा है कि यह दक्षिण भारतीय फिल्म सोरारई पोटरु के हिंदी रिमेक के रूप में बनाई जा रही है।

17 अक्टूबर को शूटिंग खत्म होने के बाद अभिनेता वापस लौट जाएंगे। संभवत: वे अपनी अगली फिल्म कैप्सूल की शूटिंग करने के लिए जल्द ही दोबारा छत्तीसगढ़ आएंगे।

भारत के वर्ल्ड कप जीतने के पलों को चित्रों में उकेरा

महाकौशल कला परिषद के नेतृत्व में वर्ल्ड कप क्रिकेट कला प्रदर्शनी 2022 का शुभारंभ शनिवार को दीप प्रज्वलित कर किया गया। कुछ दिनों बाद विश्वभर में क्रिकेट वर्ल्ड कप की धूम मचेगी। इसे देखते हुए क्रिकेट प्रेमियों के लिए चित्रकला कला प्रदर्शनी लगाई गई है। महाकौशल कला वीथिका में कलाकार डा विमल कानूनगो ने दीप प्रज्वलित किया। प्रदर्शनी में भारत के टी20 वर्ल्ड कप जीतने की यादों को कलाकारों ने अपनी कल्पना से आकार दिया है। भारत ने पहली बार इस विश्वकप को जीता था उन मधुर यादों को कैनवास पर साकार किया गया है। कलाकारों की अपेक्षा जताई है कि इस वर्ष 2022 में भारत पुन: वर्ल्ड कप विजेता बनेगा।

कला प्रदर्शनी में क्रिकेट टीम, बालिंग, फिल्डिंग, विश्व कप, महेंद्र सिंह धोनी, हरभजन सिंह, युवराज सिंह, विराट कोहली, सुरेश रैना, रोहित शर्मा आदि के पोट्रेट, विश्व विजेता टीम की कप के साथ फोटो, युवराज के 06 छक्के, धोनी की स्टंपिंग, मैच का निर्णायक कैच आदि को जल, पेंसिल, चारकोल, स्याही, पेस्टल, एक्रेलिक रंगों से उकेरा गया है। इसमें शांभवी शर्मा, अयान बरोई, अंशुमन शर्मा, कृतिका लच्छवानी, हनी लच्छवानी, प्रीति लच्छवानी, एव्ही आदित्य, पार्थ राय सागर, दिशा ठाकुर, साक्षी आकुला, पवित्रा नत्थानी, प्रिनाका नाग, अनव टोल(दुर्ग), माईनक भट्टाचार्य(अहमदाबाद), परिधि मारोठी, अथर्व जैन (भोपाल) आदि कलाकारों की रचनाएं प्रदर्शित की गई है। यह प्रदर्शनी रविवार को दर्शकों के अवलोकनार्थ सुबह 10 बजे से 12 बजे तक खुली रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+