हरियाणा के अफसरों को शिकायत पर 24 घंटे में एक्शन का आदेश
चंडीगढ़। हरियाणा में 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले CM मनोहर लाल खट्टर की अगुआई वाली सरकार ने 'इमेज बिल्डिंग' शुरू कर दी है। खट्टर सरकार की 'ब्रांडिंग' के लिए अफसरों ने सोशल मीडिया पर फोकस शुरू कर दिया है। खुद CM खट्टर भी इसको लेकर एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने अफसरों को दो-टूक कह दिया है कि सोशल मीडिया पर जो भी शिकायत मिले, उसका 24 घंटे में निपटारा करें। ऐसा नहीं किया तो अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

सोशल मीडिया के जरिए हरियाणा सरकार सूबे के यूथ को टारगेट कर रही है। यहां सबसे ज्यादा यूथ ही एक्टिव है। वह ही शिकायतें करता है। अगर कार्रवाई हुई तो सरकार की तारीफ और सुनवाई न हुई तो फिर वह सोशल मीडिया पर ही सरकार की आलोचना करते हैं। सरकार की 'माउथ पब्लिसिटी' के लिए सरकार सोशल मीडिया पर फोकस कर रही है। इससे पहले भी CM मनोहर लाल मंत्रियों को सोशल मीडिया पर एक्टिव करने के लिए कह चुके हैं।
मौजूदा वक्त में BJP के बाद सोशल मीडिया पर सबसे मजबूत आम आदमी पार्टी (AAP) का IT सेल है। जो सरकार के खिलाफ मुद्दों को सोशल मीडिया पर ही उजागर करते हैं। सरकार के इस नए फैसले से IT सेल के प्रचार का भी तोड़ निकाला जा रहा है। सरकार की मंशा है कि लोगों की शिकायत दूर कर सोशल मीडिया पर ऐसी धारणा कायम कर दी जाए कि सरकार के खिलाफ प्रचार का ज्यादा असर न हो।












Click it and Unblock the Notifications