MP News: 'आप' कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाकर मनाया जश्न, कहा- एमपी में भी होगा बदलाव

ढोल नगाड़े बजाते हुए जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में कहा कि एमपी निकाय चुनाव में भी उनकी पार्टी बड़ा उलटफेर करने वाली है।

AAP worker after Delhi MCD Ections Results

MP News: टीकमगढ़ शहर के गांधी चौराहे पर बुधवार शाम आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। दिल्ली नगर निगम में आप पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटी। इस मौके पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के समर्थन में नारेबाजी की।

आप पार्टी के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी रत्नेश पांडे ने बताया कि दिल्ली नगर निगम 'एमसीडी' में पिछले 15 सालों से भाजपा का कब्जा था। इस बार दिल्ली की जनता ने भाजपा को नकारते हुए आम आदमी पार्टी पर विश्वास जताया है। जनता ने आप पार्टी को 134 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत दिया है। इससे साफ जाहिर होता है कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी जनता के हितों को ध्यान में रखकर बेहतर काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि आज गांधी चौराहे पर ढोल नगाड़ों के साथ पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया गया। इसके अलावा अस्पताल चौराहे पर आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष आशीष खरे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी की जीत का जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी।

इस बार आप पार्टी मध्यप्रदेश में बड़ा उलटफेर करेगी। इस अवसर पर डॉ वीरेंद्र कुमार, मनीराम कठेल, संतोष सोनी, गणेश विश्वकर्मा, नितिन साहू, वसीम खान, अनवर खान, बलराम अहिरवार, विनोद राय, आकाश अहिरवार, नीरज बबेले, सतीश कोरी, गोविंद कोरी सहित आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+