Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Basti News: यूपी निकाय चुनाव को लेकर AAP कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार, कहा-भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाएंगे

नगर पालिका और नगर पंचायत चुनावों में प्रभावी भूमिका के लिये आम आदमी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी है। इसी कड़ी में रविवार को बनकटी बाजार में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ जिसमें चुनाव तैयारियों की रूप रेखा पर चर्चा की गई।

Basti News: नगर पालिका और नगर पंचायत चुनावों में प्रभावी भूमिका के लिये आम आदमी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी है। इसी कड़ी में रविवार को बनकटी बाजार में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ जिसमें नगर पंचायत बनकटी के चुनाव तैयारियों की रूप रेखा पर विचार किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये पार्टी के जिलाध्यक्ष पतिराम आजाद ने कहा कि 20 से 30 नवंबर तक 11 दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन अलग-अलग स्थानों पर किये जाएंगे और कार्यकर्ताओं से संवाद बनाकर रणनीति तय होगी।

AAP workers meeting

आम आदमी जिलाध्यक्ष पतिराम आजाद ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रत्याशियों का चयन ट्रिपल सी के आधार पर कर रही है और यह पार्टी की विश्वसनीयता ही है जिस कारण आवेदन फॉर्म लेने के लिए सैकड़ों लोग अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। जनता में आम आदमी पार्टी के आवेदन फॉर्म के लिए भारी उत्साह है जो दर्शाता है लोग केजरीवाल मॉडल को पसन्द कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों की लापरवाही के चलते आज जगह-जगह गंदगी का जमावड़ा है जिससे विभिन्न प्रकार की बीमारियां पनप रही है। भ्रष्टाचार चरम पर है। निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी के आने पर स्थानीय निकाय स्तर पर मचे भ्रष्टाचार के खेल को जड़ से समाप्त करने का कार्य किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन मंत्री शास्त्री डी.एन. त्रिपाठी ने कहा कि निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी हर सीट पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। कहा कि पार्टी का उद्देश्य नगर निगम नगर पालिका और नगर पंचायत में फैले भ्रष्टाचार को समाप्त कर नगरीय व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करना है। आप के वरिष्ठ नेता अद्या प्रसाद अग्रहरि ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में अच्छी शिक्षा, बेहतर चिकित्सा व्यवस्था, बिजली, पानी,महिला सुरक्षा, स्वास्थ, यातायात व्यवस्था पर शानदार काम किया है । यदि जनादेश मिला तो उसी तर्ज पर बस्ती में भी विकास यात्रा को गति दिया जायेगा। कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से लक्ष्मी यादव, सुग्रीम यादव, वीरेन्द्र यादव, सुनीता, कृष्ण कुमार पाण्डेय, अजय कुमार पाण्डेय, विनय शुक्ल, रामकरन, रोहित अग्रहरि समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+