UP News: लोकसभा चुनाव से पहले AAP की खास रणनीति, निकाय चुनाव से मजबूत होगी जमीन
आम आदमी पार्टी यूपी निकाय चुनाव के जरिए अब अपनी जमीनी पकड़ यूपी में मजबूत करने में जुट गई है।
UP News: उत्तर प्रदेश में प्रत्येक राजनीतिक दल अपनी पैठ बनाना चाहते हैं। क्योंकि आम चुनाव में सबसे अधिक सीटें देने वाला राज्य यही है। कारण भी यही है, क्योंकि दिल्ली जाने के लिए यूपी की सीटें बेहद अहम हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी यूपी निकाय चुनाव के जरिए अब अपनी जमीनी पकड़ यूपी में मजबूत करने में जुट गई है।

मंगलवार संतकबीरनगर में आम आदमी पार्टी ने निकाय चुनाव को लेकर लेकर एक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया गया। मगहर में हुए इस कार्यक्रम में प्रदेश चुनाव प्रभारी (निकाय) व खलीलाबाद के पूर्व विधान सभा क्षेत्र प्रत्याशी सुबोध यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की बदौलत पूरे प्रदेश में निकाय चुनाव दमखम के साथ लड़ेगी। जिस तरह से पंजाब में कार्यकर्ताओं ने संघर्ष से परिवर्तन करके अप्रत्याशित परिणाम दिखाया है। उसी प्रकार से उत्तर प्रदेश में होने आगामी निकाय चुनाव में भी परिवर्तन करने का कार्य करेंगे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से कहा कि सभी लोग सक्रियता से लगकर मतदाताओं से संपर्क करें। इसके साथ ही उनकी समस्याओं को सुने और हल कराने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत मगहर में भ्रष्टाचार और घोटाले का बोलबाला है। इसके लिए उनकी पार्टी संघर्ष करने के लिए तैयार है।
निकाय चुनाव जिला प्रभारी अबू जिंदल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मनोबल को कभी टूटने नहीं दिया जाएगा। कार्यकर्ता ही संगठन का रीढ़ होता है। जिस तरह से पूरा शरीर रीढ़ पर निर्भर रहता है उसी तरह से कोई भी संगठन तब मजबूत होता है जब उसके कार्यकर्ता मजबूती के साथ खड़े होते हैं। कार्यकर्ता सम्मेलन को जिला अध्यक्ष रमेश चन्द्र यादव, अम्बिका राय, आबिद अली फिरदौसी, सौम्येन्द्र प्रताप श्रीवास्तव, राजेंद्र पाल, तारिक अनवर, तस्लीम अंसारी, अमरपाल पांडेय ने सम्बोधित किया।












Click it and Unblock the Notifications