'राजस्थान की 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP', 'आप' प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल का ऐलान

आम आदमी पार्टी के राजस्थान अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने कहा है कि उनकी पार्टी राजस्थान में तेजी से संगठन का विस्तार कर रही है। 'आप' इस बार 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।

Naveen Paliwal

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव इस बार बेहद ही खास रहने वाला है। एक तरफ तो पूरी ताकत से कांग्रेस घोषणाएं कर रही है वहीं बीजेपी भी प्रदेशाध्यक्ष बदलने के साथ ही पूरी ताकत से सभी को एक जुट करने का प्रयास कर रही है। वहीं अन्य पार्टियां भी अपना दम अजमा रही हैं। बीजेपी और कांग्रेस (BJP- Congress) के साथ ही इस बार आम आदमी पार्टी (आप) (Aam Aadmi Party) भी अपना दम आजमा रही है। आप की सभी 200 सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए जाने की योजना है। पार्टी में नए सदस्य भी बनाए जा रहे हैं। इस बार आप पार्टी ने राजस्थान की कमान कोटा के नवीन पालीवाल (Naveen Paliwal) को सौंपी है। वे लम्बे समय से राजस्थान में आप पार्टी की कमान संभाल रहे हैं और अन्ना आंदोलन से भी जुड़े रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने नवीन पालीवाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, जो मूल रूप से कोटा से आते हैं।

7 सह प्रभारियों को भी सौंपी जिम्मेदारी
राजस्थान विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही पार्टियों में नियुक्तियों का दौर शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी ने भी अपनी पूरी सक्रियता दिखा दी है। हाल ही में पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की तिरंगा यात्रा के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल के साथ पार्टी ने 7 सह प्रभारी भी नियुक्त कर दिए हैं। आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर पार्टी के कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर यह संदेश देने की कोशिश की है कि आम आदमी पार्टी में आम कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भी बन सकता है। यह ही नहीं जो काम कर रहा है वहीं पद का हकदार भी होगा। पार्टी ने राजस्थान में सात सह प्रभारियों की भी घोषणा की है, जिनमें अमरदीप सिंह गोल्डी, चैतर वसावा, हेमंत खावा, मुकेश अहलावत, नरेश यादव, नरिंदर पाल सिंह और शिवचरण गोयल को सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बनेगी AAP की सरकार: नवीन पालीवाल
पालीवाल ने कहा कि हम राजस्थान में तेजी से संगठन का विस्तार कर रहे हैं, साथ ही सदस्यता अभियान में लोगों का रूझान हमारी पार्टी में दिख रहा है और लोग आप से जुडे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम 200 विधानसभा में चुनाव लडेंगे और जीतकर सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस ने प्रदेश को कुछ नहीं दिया, जिस तरह से अरविंद केजरीवाल काम कर रहे हैं, उसे मॉडल के रूप में देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+