यूपी निकाय चुनाव में AAP का ट्रिपल सी फॉर्मूला अहम, पार्टी ने बनाई खास रणनीति
आम आदमी पार्टी प्रस्तावित निकाय चुनावों को लेकर तैयारी में जुट गई है। पार्टी की गाइडलाइन की मुताबिक निकाय चुनाव में उम्मीदवार बनने के इच्छुक कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय में आवेदन करना होगा।
UP News: आम आदमी पार्टी प्रस्तावित निकाय चुनावों को लेकर तैयारी में जुट गई है। पार्टी की गाइडलाइन की मुताबिक निकाय चुनाव में उम्मीदवार बनने के इच्छुक कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय में आवेदन करना होगा। पार्टी निकाय चुनाव समिति के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि मेयर, पार्षद, चेयरमैन, सभासद पद हेतु इच्छुक प्रत्याशियों को आवेदन पत्र भरना होगा।

उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी नवंबर-दिसंबर में प्रस्तावित निकाय चुनाव की तैयारी कर रही है। उम्मीदवार बनने वाले इच्छुक व्यक्ति को आवेदन फार्म भरने होंगे। पार्टी निकाय चुनाव समिति के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि मेयर, पार्षद, चेयरमैन, सभासद पद हेतु इच्छुक प्रत्याशियों को आवेदन पत्र भरना होगा।
आप नगर निकाय चुनाव समिति के अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि चुनाव में प्रत्याशी बनाने से पहले स्क्रीनिंग कमेटी उस व्यक्ति के बारे में पूरी छानबीन करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि उम्मीदवार को वार्ड के प्रत्येक बूथ पर 10 आम आदमी पार्टी के साथियों का नाम और नंबर देना होगा। पार्टी नगर निकाय चुनाव में अपना घोषणा पत्र जारी करेगी।












Click it and Unblock the Notifications